Sankashti Chaturthi 2021: विकट संकष्टी चतुर्थी 30 अप्रैल शुक्रवार के दिन है। इस दिन गणपति महाराज की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की आराधना करने से जातकों के समस्त प्रकार के संकट मिट जाते हैं। इस दिन गणेश जी को प्रसन्न जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं।
Vikat Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी आज, आर्थिक संकटों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकष्टी चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता गणेश महाराज को दूर्वा (घास) अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि गणेश जी दूर्वा बहुत प्रिय है। गणपति महाराज को दूर्वा चढ़ाने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। दुर्वा अर्पित करते हुए मंत्र बोलें 'इदं दुर्वादलं ॐ गं गणपतये नमः'
संकष्टी चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें और उनके समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साबूत हल्दी की गांठ गणपति महाराज को चढ़ाने से वर्तमान में चल रही सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
मोदक (लड्डू) गणेश जी को बेहद ही प्रिय होते हैं। इसलिए चतुर्थी तिथि पर गणेश भगवान को मोदक जरूर चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
शास्त्रों में के अनुसार शमी ही एक मात्रा पौधा है जिसकी पूजा से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। शमी गणेश जी को अत्यंत प्रिय है। शमी के कुछ पत्ते गणेश जी को अर्पित करने से घर में धन एवं सुख की वृद्घि होती है।