{"_id":"5ead725b8ebc3e9048061744","slug":"mars-transit-2020-in-aquarius-good-for-this-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल के राशि परिर्वतन से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, भाग्योदय के मिल रहे हैं संकेत","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
मंगल के राशि परिर्वतन से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, भाग्योदय के मिल रहे हैं संकेत
Sat, 02 May 2020 07:25 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 02 May 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
mars transit 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 मई, सोमवार को मंगल ग्रह का राशि परिर्वतन होने जा रहा है। मंगल ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां ये 18 जून 2020 तक रहेंगे। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए, आज जानते हैं किन राशियों के लिए मंगल का यह राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है...
mars transit 2020
मेष राशि
- मंगल का गोचर आपके लाभ एकादश भाव में होगा जिसके कारण आपके लाभों में इजाफा होगा। आप अपनी योजनाओं को सही रूप से चलाएंगे तो पिछले दिनों के हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी। व्यापारिक वर्ग के लिए यह गोचर और भी बेहतर रहेगा। नौकरी के लिए आवेदन करें, सफलता मिलने की संभावना है।
mars transit 2020
वृष राशि
- आपके दशम भाव में मंगल आपको कार्यक्षेत्र में कामयाबी दिलाएगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। भूमि ,भवन एवं अचल संपत्ति का भी योग है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit 2020
कन्या राशि
- आपके छठे भाव में मंगल की उपस्थिति आपके शत्रुओं के लिए भय पैदा करेगी। इस समय आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित रुके हुए आपके कार्यों का निपटारा होगा। नौकरी में उन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग।
विज्ञापन
mars transit 2020
तुला राशि
- पंचम भाव में मंगल की उपस्थिति से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है, शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं।