March Born People Personality: व्यक्ति का जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर उसकी खूबियों और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। साल का तीसरा महीना यानी मार्च शुरू हो चुका है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। जिस तरह वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों और नक्षत्रों आदि से किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वाभाव के बारे में जाना जा सकता है, कुछ वैसे ही अंकशास्त्र की मदद से आप अपने जीवन से जुड़े शुभ या अशुभ समय को जान सकते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र की माने तो हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन से जुड़े कई रहस्यों को बताता है। इसी कड़ी में आज जानेंगे मार्च महीने में जन्मे लोगों के बारे में। मार्च के महीने में जिन लोगों का जन्मदिन होता है उन लोगों में कुछ खूबियां पाई जाती हैं। आइए ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जानते हैं मार्च माह में जन्म लेने वाले जातकों के स्वभाव और गुण के बारे में...
{"_id":"6224a7c8b9be63263f609262","slug":"march-born-people-personality-quality-and-characteristics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"March Born People Personality: मार्च में जन्मे लोगों की ये खूबियां उनको बनाती हैं दूसरों से अलग","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
March Born People Personality: मार्च में जन्मे लोगों की ये खूबियां उनको बनाती हैं दूसरों से अलग
Wed, 01 Mar 2023 11:03 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
मार्च के महीने में जन्म लेने वालों में होती हैं ये खास खूबियां
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के महीने में जन्म लेने वालों में होती हैं ये खास खूबियां
- फोटो : iStock
साफ दिल
- मार्च माह में जन्मे लोग हृदय से कोमल होते हैं। कहा जाता है कि इस महीने जन्म लेने वाले जातक परोपकारी, दानी और धार्मिक स्वभाव वाले होते हैं। धर्म और समाज कल्याण के कार्यों में ऐसे लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सिर्फ यही नहीं मिलनसार होने के कारण ऐसे लोग आसानी से अंजान लोगों से अपनी मित्रता को स्थापित कर लेते हैं।
मार्च के महीने में जन्म लेने वालों में होती हैं ये खास खूबियां
- फोटो : iStock
तेज दिमाग
- मार्च में जन्मे जातकों का दिमाग बहुत तेज होता है। ऐसे लोग दिमाग से इतने अधिक तेज होते हैं कि इन्हें धोखा देना हर किसी की बात नहीं। साथ ही ये लोग किसी भी षड्यंत्र को विफल करने में ये माहिर होते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि इनका भरोसा अगर एक बार टूट जाए तो उसे वापस जीतना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च के महीने में जन्म लेने वालों में होती हैं ये खास खूबियां
- फोटो : iStock
वफादार
- मार्च महीने में जन्म लेने वाले जातक रिश्ता निभाने में माहिर होते हैं। पार्टनर के लिए इनके दिल में बेशुमार प्यार होता है। ये अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते हैं। साथ ही ऐसे लोग विपरीत परिस्थिति में भी पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
मार्च के महीने में जन्म लेने वालों में होती हैं ये खास खूबियां
- फोटो : iStock
सकारात्मक सोच
- कहा जाता है कि मार्च में जन्मे लोग काफी खुशमिजाज और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। यही वजह है कि इनके आसपास रहने वालों लोगों की भी सोच पॉजिटिव हो जाती है।