फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2021: मकर सक्रांति कल, मनोकामना पूर्ति के लिए जरूर करें ये पांच उपाय

Wed, 13 Jan 2021 05:59 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 13 Jan 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 do these five remedies for happy life on makar sankranti
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के मकर राशि में आने से खरमास समाप्त हो जाता है इस बार मकर संक्रांति पर विशेष संयोग है। इस साल मकर संक्रांति पर पांच ग्रह एक साथ होंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। इस दिन दान करने का कई गुणा फल मिलता है। मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समुद्धि और निरोगी जीवन प्राप्त होता है।

Makar Sankranti 2021 do these five remedies for happy life on makar sankranti
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव की करें उपासना

इस दिन भगवान सूर्य की पूजा भी जरूर करें। सबसे पहले सूर्य को अर्घ्य जरूर दें और सूर्य मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि आप शाम के समय यानी सूरज ढलने के बाद इस दिन भोजन ना करें।

Makar Sankranti 2021 do these five remedies for happy life on makar sankranti
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला
पवित्र नदी में करें स्नान

इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप नहाने से पहले कुछ भी न खाएं। अगर आप बिना खाए गंगा में स्नान कर दान करेंगे तो आपको दोगुना फल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 do these five remedies for happy life on makar sankranti
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने की प्रथा है। - फोटो : Social media
इन चीजों के सेवन से करें परहेज

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने की प्रथा है। इसलिए कहा जाता है कि लहसुन, प्याज, मांस और अंडा आदि खाना भी नहीं खाना चाहिए। इस दिन नशे के सेवन से बचना चाहिए। शराब, सिगरेट, गुटका आदि का प्रयोग इस दिन न करें। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 do these five remedies for happy life on makar sankranti
योग ध्यान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने गुस्से पर रखें काबू

महिलाओं को मकर संक्रांति के दिन बाल नहीं धुलने चाहिए। गुस्से पर काबू रखें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इससे आपका मन भी खुश रहेगा और पॉजिटिव एनर्जी आएगी। मान्यता है कि इस दिन चाहे घर के अंदर हो या बाहर पेड़ों की कटाई या छंटाई नहीं करनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed