फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti : व्यापार में पाना चाहते हैं सफलता, तो इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 12 Jan 2021 06:38 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 12 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Chanakya motivational quotes to get success in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र के बहुत अच्छे जानकार थे। इसलिए वे व्यापार की अच्छी समझ रखते थे। उन्होंने ही अर्थशास्त्र लिखा जिसके कारण वे कौटिल्य कहलाए। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू के बारें में जानकारी दी है। चाणक्य नीति में कारोबार और व्यापारियों के लिए भी महत्वपूर्ण बातों बताई गई हैं। इन नीतियों पर चलकर व्यक्ति अपने व्यापार में एक सफल मुकाम हासिल कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि व्यापार में सफल होने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना है जरूरी...


 

Chanakya motivational quotes to get success in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

मन में न लाएं नकारात्मक विचार
चाणक्य नीति कहती है कि एक व्यापारी को कभी भी अपने मन पर नकारात्मक सोच हावी नहीं होने देना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच बहुत जरूरी होती है। मन में नकारात्मक विचार आने से व्यक्ति कार्य करने से पहले ही हार मान लेता है और आगे नहीं बढ़ पाता है। सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने से  किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कि जा सकती है।
 

Chanakya motivational quotes to get success in business
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
जोखिम लेने से न घबराएं

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी व्यापार में सफल वही होता है जो जोखिम लेने की हिम्मत रखता है, एक कारोबारी को कभी भी जोखिम लेने नहीं घबराना चाहिए। अपने कार्य से संबंधित सभी जानकारी रखते हुए, जोखिम लेकर आगे बढ़ना चाहिए और परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya motivational quotes to get success in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सब को साथ लेकर आगे बढ़े

किसी भी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों की आवश्यकता होती है। इसलिए अकेले आगे बढ़ने के बजाय कार्य में लोगों का सहयोग लेकर आगे बढ़े। व्यापार में अच्छे दोस्त और सहयोगियों के बल पर तेजी से सफलता हासिल की जा सकती है।


 
विज्ञापन
Chanakya motivational quotes to get success in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

व्यव्हार कुशलता
किसी भी क्षेत्र या व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का  व्यवहार कुशल होना बहुत मायने रखता है। लोक व्यवहार की कुशलता रखने वाला व्यक्ति व्यापार में आने वाली छोटी-बड़ी बाधाओं को बहुत ही आसानी से पार कर लेता है। जो लोग व्यव्हार के कुशल होते हैं उनके रिश्ते मजबूत बनते हैं, चाहें वे कैसे भी रिश्ते हो निजी या फिर व्यापारिक। अच्छे व्यापारिक रिश्तों के साथ से किसी भी क्षेत्र में आसानी से सफलता हासिल की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed