Maha Shivratri par Belpatra Chadhane Ki Sahi Vidhi: महाशिवरात्रि का दिन महादेव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 26 फरवरी, 2025, बुधवार को है। इस विशेष दिन पर लोग भगवान शिव की पूजा के लिए शिवलिंग पर फल, फूल, बेलपत्र आदि अर्पित करते हैं। बेलपत्र का पूजा में विशेष धार्मिक महत्व है। इसलिए, बेलपत्र अर्पित करते समय सही विधि का पालन करना आवश्यक है, अन्यथा पूजा अधूरी मानी जा सकती है। आइए, बेलपत्र चढ़ाने की सही विधि के बारे में जानते हैं।
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाना चाहते हैं बेलपत्र, जानें सही नियम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 19 Feb 2025 04:22 AM IST
सार
Belpatra Chadhane Ke Niyam: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को महादेव की पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन शिवलिंग की पूजा करते समय बेलपत्र चढ़ाना अत्यंत आवश्यक होता है। हालांकि, यदि बेलपत्र को सही तरीके से नहीं चढ़ाया गया, तो पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने का सही तरीका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन