फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahamrityunjaya Mantra: बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र, जानें जप विधि, हिंदी अर्थ एवं इससे होने वाले लाभ

Mon, 22 May 2023 09:58 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 May 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
Mahamrityunjay Mantra Jaap Lyrics With Meaning Mahamrityunjay Mantra Ke Fayde Labh In Hindi
बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र का हिंदी अर्थ और जाप के फायदे - फोटो : iStock

Mahamrityunjaya Mantra: सनातन धर्म में सभी देवों में भगवान भोलेनाथ को सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। इन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। शिव कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़े से बड़ा संकट या काल भी मनुष्य का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। शास्त्रों में भगवान शिव के कई चमत्कारिक मंत्र बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है महामृत्युंजय मंत्र। यदि आप भयमुक्त, रोगमुक्त जीवन चाहते हैं या अकाल मृत्यु के डर से खुद को दूर रखना चाहते हैं, तो भगवान शिव के सबसे प्रिय ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शिव जी बेहद प्रसन्न होते हैं। इस मंत्र का उल्लेख ऋग्वेद से लेकर यजुर्वेद तक में मिलता है। संस्कृत में महामृत्युंजय उस व्यक्ति को कहते हैं, जो मृत्यु को जीतने वाला हो। इसलिए भगवान शिव की स्तुति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। शिवपुराण के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र के जाप से संसार के सभी कष्ट से मुक्ति मिलती है। तो चलिए आज जानते हैं महामृत्युंजय मंत्र का हिंदी अर्थ और इसके महत्व के बारे में... 

Ganga Dussehra 2023: घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए गंगा दशहरा के दिन करें ये आसान उपाय 

Mahamrityunjay Mantra Jaap Lyrics With Meaning Mahamrityunjay Mantra Ke Fayde Labh In Hindi
बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र का हिंदी अर्थ और जाप के फायदे - फोटो : iStock

महामृत्युंजय मंत्र 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

Mahamrityunjay Mantra Jaap Lyrics With Meaning Mahamrityunjay Mantra Ke Fayde Labh In Hindi
बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र का हिंदी अर्थ और जाप के फायदे - फोटो : iStock

महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ
हिंदी में इसका अर्थ है- इस पूरे संसार के पालनहार, तीन नेत्र वाले भगवान शिव की हम पूजा करते हैं। इस पूरे विश्व में सुगंध फैलाने वाले भगवान शंकर हमें मृत्यु के बंधनों से मुक्ति प्रदान करें, जिससे कि मोक्ष की प्राप्ति हो जाए।

Ganga Dussehra 2023: इस साल कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि और गंगा स्नान का महत्व 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahamrityunjay Mantra Jaap Lyrics With Meaning Mahamrityunjay Mantra Ke Fayde Labh In Hindi
बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र का हिंदी अर्थ और जाप के फायदे - फोटो : iStock

कब और कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप ?
महामृत्युंजय मंत्र का जाप सवा लाख बार करना चाहिए। यदि आप सवा लाख बार नहीं कर सकते तो 108 बार भी इसका जाप कर सकते हैं। सावन माह में इस मंत्र का जाप अत्यंत ही कल्याणकारी माना जाता है। लेकिन यदि आप अन्य माह में इस मंत्र का जाप करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन से शुरुआत करें। इस मंत्र के जाप में रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें। 

विज्ञापन
Mahamrityunjay Mantra Jaap Lyrics With Meaning Mahamrityunjay Mantra Ke Fayde Labh In Hindi
बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र का हिंदी अर्थ और जाप के फायदे - फोटो : iStock

महामृत्युंजय मंत्र के फायदे

  • इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य का अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।
  • इस मंत्र के पाठ से भगवान शिव हमेशा प्रसन्न रहते हैं और मनुष्य को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
  • महामृत्युंजय मंत्र के जप से रोगों का नाश होता है और मनुष्य निरोगी बनता है।
  • जिस भी व्यक्ति को धन-सम्पत्ति पाने की इच्छा हो, उसे महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed