फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Gupt Navratri 2023: आज गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन बन रहे कई शुभ योग, सुख-समृद्धि के लिए कर लें ये उपाय

Mon, 30 Jan 2023 09:43 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 30 Jan 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2023 Date Puja Vidhi and Upay for happiness in hindi
गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन बन रहे कई शुभ योग - फोटो : iStock

Magh Gupt Navratri 2023: आज यानी 30 जनवरी 2023, दिन सोमवार को माघ गुप्त नवरात्रि का समापन हो रहा है। इसकी शुरुआत 22 जनवरी को हुई थी। 30 जनवरी को नवमी तिथि है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि बेहद खास मानी गई है। इस दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि पूजन के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना के साथ ही गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाता है। नवमी के दिन विधि-विधान से पूजा के साथ ही हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है। सुख, धन, समृद्धि पाने के लिए भी गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से मां सिद्धिदात्री सभी मनोरथ सिद्ध करती हैं। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में... 

Magh Gupt Navratri 2023 Date Puja Vidhi and Upay for happiness in hindi
गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन बन रहे कई शुभ योग - फोटो : iStock

गुप्त नवरात्रि 2023 नवमी तिथि मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के नवमी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2023 को सुबह 09 बजकर 05 मिनट से हो रही है। अगले दिन 30 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि को देखते हुए 30 जनवरी को नवमी तिथि मनाई जाएगी। 

Magh Gupt Navratri 2023 Date Puja Vidhi and Upay for happiness in hindi
गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन बन रहे कई शुभ योग - फोटो : iStock

गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि के उपाय


शत्रु पर विजय पाने के लिए  
ज्योतिष के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा रात्रि में करने से दोगुना फल मिलता है। यदि शत्रु बाधा से परेशान हैं, तो रात्रि में एक लाल कागज में 'ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:' लिखकर अपनी मनोकामना कहें और कागज देवी सिद्धिदात्री के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस कागज को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इससे दुश्मन पर विजय प्राप्त होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2023 Date Puja Vidhi and Upay for happiness in hindi
गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन बन रहे कई शुभ योग - फोटो : iStock

दांपत्य जीवन से तनाव दूर करने के लिए 
नवमी तिथि के दिन सुबह स्नान के बाद गणपति की पूजा करें। फिर मां दुर्गा की तस्वीर के समक्ष दो मुखी घी दीपक लगाकर मां सिद्धिदात्री का स्मरण करते हुए उन्हें कुमकुम, सिंदूर, लाल फूल, चढ़ाएं और फिर 108 बार ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2023 Date Puja Vidhi and Upay for happiness in hindi
गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन बन रहे कई शुभ योग - फोटो : iStock

संतान सुख और ग्रह बाधा के लिए 
गुप्त नवरात्रि में नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को खीर का भोग लगाएं। इसके बाद 9 कन्याओं को खीर का प्रसाद बांट दें। माना जाता है कि ये उपाय वंश में वृद्धि करता है। साथ ही मां सिद्धिदात्री की कृपा से ग्रहों के अशुभ प्रभाव नहीं झेलने पड़ते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed