फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में नवमी के दिन ऐसे करें माता की पूजा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

Sun, 29 Jan 2023 12:18 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 29 Jan 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2023 navami date puja vidhi muhurt mahatv in hindi
Masik Durga Ashtami - फोटो : iStock

Magh Gupt Navratri 2023: इस समय माघ माह की गुप्त नवरात्रि चल रही है। 30 जनवरी को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि बेहद खास मानी गई है। इस दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि पूजन के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना के साथ ही गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाएगा। मां दुर्गा का ये रूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला माना जाता है। नवमी के दिन विधि-विधान से पूजा के साथ ही हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है। चलिए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि की नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की किस प्रकार पूजा करनी चाहिए...  



Achala Saptami 2023: अचला सप्तमी के दिन करें ये उपाय, सूर्य देव की कृपा से मान-सम्मान और धन में होगी वृद्धि 

Magh Gupt Navratri 2023 navami date puja vidhi muhurt mahatv in hindi
गुप्त नवरात्रि में नवमी के दिन ऐसे करें माता की पूजा - फोटो : iStock

माघ गुप्त नवरात्रि नवमी पूजा विधि
नवमी के दिन प्रातः काल उठकर स्नान के बाद घर के पूजा स्थान पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा आरंभ करें। गणेश जी को फूल, माला और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इसके बाद मोदक का भोग लगाएं। फिर धूप-दीप से गणपति की आरती करें।  

Jaya Ekadashi 2023: कब है जया एकादशी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण समय 

Magh Gupt Navratri 2023 navami date puja vidhi muhurt mahatv in hindi
गुप्त नवरात्रि में नवमी के दिन ऐसे करें माता की पूजा - फोटो : iStock

भगवान गणेश की पूजा के बाद मां दुर्गा और इनके नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा शुरू करें। माता को जल या पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद माता को लाल चुनरी अर्पित करें। आभूषण, पुष्प हार चढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2023 navami date puja vidhi muhurt mahatv in hindi
गुप्त नवरात्रि में नवमी के दिन ऐसे करें माता की पूजा - फोटो : iStock

इत्र, कुमकुम आदि अर्पित करें। साथ ही कुमकुम से तिलक लगाएं और लाल फूल अर्पित करें। अक्षत और नारियल चढ़ाएं। इसके बाद माता को भोग अर्पित करें। अंत में माता रानी की आरती करें।  

विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2023 navami date puja vidhi muhurt mahatv in hindi
गुप्त नवरात्रि में नवमी के दिन ऐसे करें माता की पूजा - फोटो : iStock

फिर 'दुं दुर्गायै नमः' इस मंत्र का जाप करते हुए पूजा में हुई गलतियों के लिए माता से क्षमा मांगें। पूजा के बाद प्रसाद बांटे और खुद भी ग्रहण करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed