फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025 Rules: चंद्र ग्रहण के दौरान गलती से भी न करें ये काम. मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

Tue, 11 Mar 2025 11:55 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:55 AM IST
सार

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी होता है, जिससे ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण 2025 - फोटो : Amar Ujala

Chandra Grahan 2025: इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी होता है, जिससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि यह ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं होगा। इसी कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।



चंद्र ग्रहण 2025 तिथि और समय
चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण रहेगा, लेकिन भारत में यह दृश्य नहीं होगा। इसी कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा। यह ग्रहण 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लगने जा रहा है, जो दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

Holi 2025: होलिका दहन पर करें ये खास उपाय, यहां जानें शुभ महूर्त और पूजा विधि
Kharmas 2025: कब से शुरू होगा खरमास? जानें मार्च में कब लगेगा शुभ कार्यों पर विराम

Lunar Eclipse 2025 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
ग्रहण के दौरान क्या न करें? - फोटो : Freepik

ग्रहण के दौरान क्या न करें?
पूजा-पाठ न करें –
चंद्र ग्रहण के दौरान धार्मिक अनुष्ठान करने या देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूने से बचें, क्योंकि शास्त्रों में इसे वर्जित माना गया है। इस समय केवल भगवान के नामों का जाप करना उचित होता है।
सोने से बचें – इस समय सोने से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए जागरण करना बेहतर माना जाता है।

Lunar Eclipse 2025 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
ग्रहण के दौरान न करें भोजन - फोटो : Freepik

भोजन न पकाएं और न ही ग्रहण करें – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान राहु का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए ग्रहण के समय खाना पकाने और खाने से परहेज करें। हालांकि, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों को आवश्यकता होने पर भोजन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
ग्रहण के दौरान क्या न करें? - फोटो : Freepik

नुकीली चीजों का प्रयोग न करें – ग्रहण के दौरान कैंची, चाकू, सुई जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।
श्मशान या नकारात्मक ऊर्जा वाली जगहों पर न जाएं – इस समय ऐसी जगहों पर जाने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
ग्रहण के दौरान क्या करें? - फोटो : Freepik

ग्रहण के दौरान क्या करें?
भगवान का स्मरण करें – चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नामों का जाप करें और महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
स्नान और शुद्धिकरण करें – ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें, ताकि वातावरण पवित्र बना रहे।
दान करें – स्नान व पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। खासतौर पर साबुत अनाज दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Holashtak 2025: होलाष्टक में शुभ कार्य क्यों होते हैं वर्जित? जानें क्या है इसकी धार्मिक मान्यता




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed