फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Ganesha Puja: भूलकर भी भगवान गणेश जी को न अर्पित करें ये चीजें, माना गया है वर्जित

Thu, 15 Jun 2023 01:06 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Jun 2023 01:06 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha Puja Never Offer These Items To Lord Ganesh
Lord Ganesha: कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की वंदना की जाती है। - फोटो : istock
हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं में भगवान गणेश का रूप सबसे निराला है। भगवान गणेश सर्वप्रथम पूजनीय देवता माने जाते हैं। ऐसे में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा और वंदना की जाती है। हर तरह की पूजा और अनुष्ठान में सबसे पहले इनका आवाहन किया जाता है, ताकि शुभ कार्य निर्विघ्न पूरा हो सके। सनातन धर्म में भगवान गणेश को सुख-समृद्धि,मंगलकर्ता और निध्नहर्ता माना जाता है और बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की पूजा करने से विध्न दूर होते हैं और सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। भगवान गणेश को मोदक, दूर्वा, पान और सिंदूर बहुत ही प्रिय होती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे भगवान गणेशी की पूजा में अर्पित करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें भगवान गणेश की पूजा के दौरान नहीं चढ़ाना चाहिए।
Lord Ganesha Puja Never Offer These Items To Lord Ganesh
Lord Ganesha: कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की वंदना की जाती है। - फोटो : istock
तुलसी के पत्ते
शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश की पूजा और वंदना में तुलसी के पत्तों का प्रयोग करना वर्जित होता है। जो भक्त भगवान गणेश को तुलसी अर्पित करते हैं उनकी पूजा कभी भी स्वीकार नहीं होती है। पौराणिक कथा के अनुसार देवी तुलसी श्रीगणेश के सुंदर स्वरूप को देखकर उन पर मोहित हो गईं। उनके मन में गणेश से विवाह करने की इच्छा जाग्रित हुई। तुलसी ने विवाह की इच्छा से उनका ध्यान भंग किया। तब भगवान श्री गणेश ने तुलसी द्वारा तप भंग करने को अशुभ बताया और तुलसी की मंशा जानकर स्वयं को ब्रह्मचारी बताकर उसके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर तुलसीजी ने नाराज होकर गणेशजी को शाप दिया कि उनके एक नहीं बल्कि दो-दो विवाह होंगे। इसकी वजह से भगवान श्री गणेश जी की पूजा में तुलसी चढ़ाना वर्जित माना गया है।

Mithun Sankranti 2023: 15 जून को मिथुन संक्रांति पर करें मात्र 5 उपाय, जानिए क्या होंगे इसके फायदे
Lord Ganesha Puja Never Offer These Items To Lord Ganesh
- फोटो : iStock
अक्षत
शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश की पूजा और स्तुति में कभी भी टूटे हुए अक्षत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। टूटे हुए अक्षत अर्पित करने पर भगवान गणेश क्रोधित हो सकते हैं ऐसे में भूलकर भी कभी टूटे अक्षत का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह जमकर बरसेगा इन 5 राशियों पर पैसा, आर्थिक स्थिति होगी और मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Ganesha Puja Never Offer These Items To Lord Ganesh
lord ganesha - फोटो : iStock
केतकी का फूल
भगवान गणेश जी को कभी भी केतकी के फूल को उन्हें अर्पित नहीं करना चाहिए। भगवान गणेश को दूर्वा, गुलाब और गेंदे का फूल बहुत ही प्रिय होते हैं। 
विज्ञापन
Lord Ganesha Puja Never Offer These Items To Lord Ganesh
lord ganesha - फोटो : iStock
चंद्रदेव से जुड़ी चीजें
शास्त्रों के अनुसार चंद्रदेव और भगवान गणेश की आपस में मित्रता का भाव नहीं रहता है। दरअसर एक बार चंद्रदेव ने भगवान गणेश की सूरत को देखकर उनका उपहास किया था जिससे क्रोधित होकर भगवान गणेशजी ने चंद्रदेव की सुंदरता को खत्म होने का शाप दे दिया था। इस कारण से भगवान गणेश की पूजा उन चीजों को नहीं चढ़ाना चाहिए जो चंद्रदेव को प्रिय होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed