Krishna Janmashtami 2023 Wishes: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है। हर साल कृष्ण जन्मोत्सव का ये पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों व मंदिरों में कृष्णजी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि कंस के बढ़ रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु ने भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। इसलिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। लोग इस दिन सुबह जल्दी उठते हैं, स्नाना करके कान्हा की पूजा करते हैं और पूरे दिन उपवास रखते हैं। वही संध्या के समय लोग भगवान कृष्ण की भक्ति में खो जाते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं। रात 12 बजे जब भगवान कृष्ण का जन्म हो जाता है, उसके बाद ही लोग अन्न ग्रहण करते हैं। वहीं इस दिन लोग अपने दोस्तों, परिवारवालों, रिश्तेदारों आदि को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। इनके जरिए वे सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हैं। इस बार आप भी कुछ खास संदेशों के जरिए अपनों को शुभकामना भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को बधाइयां जरूर दें-
Krishna Janmashtami 2023 Wishes: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, बरसेगा कान्हा का आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं
आप खुशियों के दीप जलाएं
परेशानी आपसे आंखे चुराए
कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई!
माखन का कटोरा, मिश्री का थाल, मिट्टी की खुशबू,
बारिश की फुहार, राधा की उम्मीदें, कृष्ण का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार।
कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनाएं
हाथी घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासुदेवाय
एक मात्र स्वामी तुम सखा हमारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा
शुभ और मंगलमय जन्माष्टमी