फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्गा मां को पसंद है लाल गुलाब, पूजा करने से पहले जान लें हर अवतार के लिए कौन सा होना चाहिए फूल

Thu, 14 Jun 2018 09:38 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Know which flowers are used to make goddess durga various incarnation happy
मां के जितने भी रूप हैं सभी के अपने-अपने गुण एवं कर्म हैं। मां के जिस रूप की कृपा पाना चाहते हैं मां के उस रूप की पसंद के अनुसार फूल अर्पित करके उनकी पूजा करें। इससे माता की अनुकंपा जल्दी मिलती है।आइए जानते हैं मां के अलग-अलग रूप को किस खास रंग के फूल से खुश किया जा सकता है।  
Know which flowers are used to make goddess durga various incarnation happy
कालरात्रि
काली एवं कालरात्रि का प्रिय फूल
माता काली एवं कालरात्रि को गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। इन्हें 108 लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
Know which flowers are used to make goddess durga various incarnation happy
सरस्वती मां का प्रिय फूल
मां सरस्वती शांत एवं सौम्य मूर्ति हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद अथवा पीले रंग का फूल चढ़ाएं। सफेद गुलाब, सफेद कनेर, चम्पा एवं गेंदे के फूल से मां खुश होती हैं। इससे ज्ञान एवं बौद्घिक क्षमता बढ़ती है। माता ब्रह्मचारिणी को भी यह फूल पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know which flowers are used to make goddess durga various incarnation happy
लक्ष्मी मां का प्रिय फूल
माता लक्ष्मी सौभाग्य एवं सम्पदा की प्रतिमूर्ति हैं। इन्हें लाल फूल पसंद है। लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए इन्हें कमल का फूल अथवा गुलाब का फूल अर्पित करें। भगवान विष्णु की अर्धांगिनी होने के कारण लक्ष्मी माता पीले रंग के फूल से भी खुश होती हैं। जल में उत्पन्न होने के कारण कमल कमल फूल माता को सबसे अधिक प्रिय है क्योंकि लक्ष्मी स्वयं जल (सागर) से प्रकट हुई हैं।
विज्ञापन
Know which flowers are used to make goddess durga various incarnation happy
मां शैलपुत्री
गौरी माता एवं शैलपुत्री का प्रिय फूल
माता गौरी एवं शैलपुत्री को सफेद एवं लाल पुष्प पसंद है। सुहागन स्त्रियों को लाल फूल से मां की पूजा करनी चाहिए। इससे सुहाग की उम्र बढ़ती है। कुंवारी कन्याओं को भी लाल रंग के फूल से ही मां की पूजा करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed