फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2020: सांपों से जुड़ा हर वो रहस्य जिसे आपके लिए जानना है जरूरी

Wed, 15 Jul 2020 04:26 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 15 Jul 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
Know the superstitions about snakes and what is their truth
नाग पंचमी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

शिव जी अपने गले में सांप को धारण करते हैं कई मंत्रो में भी इसका उल्लेख मिलता हैं। शिव की स्तुति में भी कहा गया है भुजगेन्द्रहारम अर्थात् जो अपने गले में सर्प को धारण करते हैं। महादेव का स्वरुप सबसे निराला अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। भगवान शिव के गले का सांप और उनके गण इस बात का प्रमाण हैं कि चाहें कोई कैसा भी हो उसका पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान है। प्राचीन समय से ही सापों को लेकर कई किवदंतियां और कथाएं प्रचलित हैं। जो पूरी तरह से सत्य नहीं हैं जिनकी वजह से लोगों में सांपो को लेकर अंधविशवास रहता है। तो आइए जानते हैं सांपों से जुड़े मिथक और सच्चाई..

Know the superstitions about snakes and what is their truth
नागपंचमी पर जाने सांप से जुड़े सच(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

लोग सांपों को दूध पिलाते हैं लेकिन ऐसा करना सांप के लिए नुकसान दायक होता है। कभी कभी यह दूध उनके फेफड़ो तक पहुंच जाता है और सांप की जान तक चली जाती है। विज्ञान के अनुसार सांप पूरी तरह से मांसाहारी जीव हैं।

Know the superstitions about snakes and what is their truth
नागपंचमी पर जाने सांप से जुड़े सच(सांकेतिक तस्वीर)

लोग मानते हैं कि सांप इच्छाधारी होते हैं वह किसी का भी रुप ले सकते हैं। लेकिन विज्ञान के हिसाब से यह सिर्फ एक कोरी कल्पना और अंधविशवास है। कहीं पर भी इस बात का प्रमाण नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the superstitions about snakes and what is their truth
नागपंचमी पर जाने सांप से जुड़े सच(सांकेतिक तस्वीर)

इसी तरह से लोगों का मानना है कि कुछ बहुत ही दुर्लभ सांप भी होते हैं जिनके सिर पर मणि होती है। जो चमत्कारी होते हैं लेकिन जीव विज्ञान के वैज्ञानिकों के अनुसार आज तक कोई भी ऐसा तथ्य या जानकारी नहीं मिली है जिससे यह पता चले कि सांपों के सिर पर मणि होती है। कोई भी सांप ऐसा नहीं है जिसके सिर पर मणि हो।

विज्ञापन
Know the superstitions about snakes and what is their truth
नागपंचमी पर जाने सांप से जुड़े सच(सांकेतिक तस्वीर)

मान्यता है कि सांप बीन की धुन पर नाचता है। कुछ लोग भी सांप लेकर आते हैं और सांपो को बीन की धुन पर नचा कर दिखाते हैं। लेकिन यह पूर्णतः असत्य है। क्योंकि सांप सुन नहीं सकता है उसके कान नहीं होते हैं। सांप की नजर ऐसी होती है कि वे स्थिर वस्तुओं की बजाए हिलती डुलती चीजों के ज्यादा सही से देख पाते हैं इसी कारण वे कई बार बीन की तरफ देखकर लहराते हैं।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed