फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि के 5 पावन धाम, जिनके दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं जीवन से जुड़े सभी कष्ट

Sun, 21 Apr 2019 10:43 AM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Sun, 21 Apr 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
know about top 5 Shani temples of India
शनि के दिव्य धाम
शास्त्रों में शनि को न्याय का देवता माना गया है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि शनि बड़े ही दयालु हैं, यदि कोई उनका विधि-विधान से पूजन न कर पाए और महज दर्शन करे तो उसके सभी दु:ख-दोष दूर हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी शनि मंदिर के बारे में बताएंगे, जिनके केवल दर्शन से ही व्यक्ति के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। व्यक्ति अपने जीवन में सुख की अनुभ़ूति करने लगता है। देश में शनि शिंगणापुर के अलावा भी कुछ ऐसे शनि मंदिर भी है, जो शनि भक्तों के लिए कष्टों से मुक्ति का धाम है। मान्यता है कि भगवान शनि इन मंदिरों में स्वयं वास करते है। आइए जानते हैं से शनि मंदिरों के बारे में ...

 
know about top 5 Shani temples of India
शनि शिंगणापुर, औरंगाबाद
शनि शिंगणापुर 
यह शनि भक्तों की आस्था का प्रमुख धाम है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है शनि का शिंगणापुर धाम। यहां शनि महाराज की कोई मूर्ति नहीं बल्कि एक बड़ा सा काला पत्थर है, जिसे शनि का विग्रह रूप माना जाता है। यहां शनिदेव की पाषाण प्रतिमा एक चबूतरे पर स्थापित है। शनि की माया से यह गांव एक चमत्कारी गांव में परिवर्तित हो चुका है, यहां आज भी शनि की माया देखी जा सकती है। जिसके कारण आज भी गांव के घर बिना दरवाजे के है। इस गांव को लेकर मान्यता है कि यहां चोरी नहीं हो सकती है, ये प्रतिमा लगभग पांच फीट नौ इंच ऊंची व एक फीट छह इंच चौड़ी है। 
know about top 5 Shani temples of India
शनि मंदिर, उज्जैन
शनि मंदिर, उज्जैन
तीर्थ नगरी उज्जैन को मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी भी कह सकते हैं। मंदिरों की इस नगरी में क्षिप्रा नदी (जिसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है) के तट पर नवग्रह शनि मंदिर है, जो कि यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस मंदिर को लेकर खास बात यह है कि यहां शनि देव अन्य ग्रहों के साथ विराजमान है। जिस कारण इस मंदिर को नवग्रह मंदिर भी कहा जाता है। मान्यता है कि मात्र इस मंदिर के दर्शन से ही शनि की कुदृष्टि और ग्रहों के प्रकोप शांत हो जाते है। यहां दूर-दूर से भक्त शनि और अन्य ग्रहों के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की स्थापना लगभग दो  हजार साल पहले उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने की थी। यह देश का पहला ऐसा मंदिर भी है, जहां शिव के रूप में शनि विराजित हैं। लोग अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए शनि के ऊपर तेल चढ़ाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about top 5 Shani temples of India
शनि मंदिर, इंदौर 
शनि मंदिर, इंदौर 
इंदौर मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां पर न्याय के देवता भगवान शनि का एक खास मंदिर है। इस मंदिर को शनि देव के अन्य मंदिरों से अलग माना जाता है क्योंकि इस मंदिर में भगवान शनि का 16 श्रृंगार होता है। भगवान शनिदेव का यह मंदिर है अपनी प्राचीनता और चमत्कारी किस्सों के लिए भक्तों के बीच प्रसिद्ध है। भारत में शनि देव के लगभग जितने भी मंदिर है, वहां भगवान शनि काले पत्थर के रूप भक्तों को दर्शन देते हैं। लेकिन इस मंदिर में शनि देव का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। उन्हें रोज शाही कपड़े पहनाए जाते हैं। इस मंदिर में शनि देव बहुत ही सुंदर रूप में भक्तों को दर्शन देते है। 
विज्ञापन
know about top 5 Shani temples of India
शनिश्चरा मंदिर, मुरैना
शनिश्चरा मंदिर, मुरैना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिदेव का प्राचीन मंदिर है। यहां शनि का एक पिंड मौजूद है, जिसको लेकर यह मान्यता है कि भगवान हनुमान ने इसे लंका से फेंका था, जो यहां आकर गिरा। तभी से भगवान शनि यहां पर विराजमान हैं। यहां शनिदेव को तेल अर्पित करने के बाद गले मिलने की प्रथा भी है। यहां जो भी भक्त आता है, वह बड़े प्यार से शनि देव से गले मिलकर अपनी तकलीफें उनसे बांटता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि उस व्यक्ति की सारी तकलीफें दूर कर देते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed