फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजरंगी के 10 पावन धाम: जहां दर्शन मात्र से ही दूर हो जाता है शनि दोष, बनने लगते हैं बिगड़े काम

Fri, 10 May 2019 04:45 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Fri, 10 May 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
know 10 best hanuman temple in india
भारत के सिद्ध हनुमान मंदिर

शनिदेव का नाम जेहन में आते ही अक्सर मन किसी अनिष्ट की आशंका से घबराने लगता है। शनि को यम, काल, दु:ख, दारिद्रय तथा मंद कहा जाता है। कुंडली और जीवन से शनिदोष दूर करने के लिए तमाम उपाय बताए गए हैं लेकिन इनमें सबसे अधिक प्रभावी हनुमत उपासना या हनुमत दर्शन है। मंगलवार और शनिवार के दिन श्री हनुमान जी का दर्शन, भजन, सुमिरन सभी प्रकार के कष्टों को दूर कर देता है। आइए आपको देश के उन तमाम सिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में बताते हैं, जिनके दर्शन मात्र से जीवन से जुड़े सभी दुख दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होने लगती है।

know 10 best hanuman temple in india
भारत के सिद्ध हनुमान मंदिर

पटना का महावीर मंदिर

उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में पटना के महावीर मंदिर का नाम आता है। इस मंदिर कि मान्यता है कि यहां आकर दर्शन करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर के अंदर रामसेतु का पत्थर रखा गया है, जो हमेशा पानी में तैरता रहता है। यहां मंगलवार और शनिवार के दिन सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। हनुमान जी का भोग लगाने के लिए शुद्ध देसी धी से लड्डू बनाया जाता है। ऐसा लड्डू बाकी किसी तीर्थ स्थल पर नहीं मिलता है। 

know 10 best hanuman temple in india
भारत के सिद्ध हनुमान मंदिर

जहां पत्नी के साथ मौजूद हैं हनुमत

भारत के सभी राज्यों में भगवान हनुमान की पूजा और अराधना एक बाल ब्रह्मचारी के रूप में की जाती है लेकिन तेलंगाना में हनुमान जी की पूजा विवाहित के रूप में किया जाता है। हैदराबाद से 220 कि.मी की दूर खम्मम जिला में हनुमानजी और उनकी पत्नी का मंदिर है। इस पावन धाम में बजरंग बली और उनकी पत्नी सुवर्चला की प्रतिमा विराजमान है। मान्यता है कि हनुमानजी और उनकी पत्नी के दर्शन से वैवाहिक जीवन मे आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know 10 best hanuman temple in india
भारत के सिद्ध हनुमान मंदिर
बेट द्वारका हनुमान दंडी मंदिर, गुजरात


गुजरात के समुद्री तट पर स्थित बेट द्वारका से 4 मील की दूरी पर स्थित है श्रीहनुमान जी का यह पावन धाम। इस मंदिर में बजरंगबली मकरध्वज के साथ मौजूद हैं। मान्यता है कि मंदिर में मकरध्वज की मूर्ति हनुमाजन जी के मुकाबले पहले छोटी हुआ करती थी, लेकिन अब दोनों मूर्ति एक समान ऊंची हो गई है। मान्यता यह भी है कि अहिरावण ने भगवान श्रीराम-लक्ष्मण को इसी स्थान पर छिपाकर रखा था। जब हनुमानजी श्रीराम-लक्ष्मण को लेने के लिए आए, तब उनका मकरध्वज के साथ घोर युद्ध हुआ। अंत में बजरंगबली ने उसे परास्त कर उसी की पूंछ से उसे बांध दिया।
 

विज्ञापन
know 10 best hanuman temple in india
भारत के सिद्ध हनुमान मंदिर

हनुमान धारा, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्थित है हनुमाना धारा, जहां पूरे साल हनुमत भक्तों का तांता लगा रहता है। कहते हैं कि इसी स्थान पर पहली बार तुलसीदास जी को हनुमान जी के दर्शन हुए थे। यहां पहाड़ के सहारे हनुमान जी की एक विशाल मूर्ति स्थित है। जिनके ठीक सिर के पास दो जल के कुंड हैं, जिनमें हमेशा ही जल की धारा बहती रहती है। हनुमानजी को स्पर्श करते हुई जलधार को हनुमान धारा कहते हैं।  मान्यता है कि जब लंका दहन करके हनुमान जी वापस चित्रकूट लौटे तो उनकी पूंछ में हो रही पीड़ा को शांत करने के लिए प्रभु श्रीराम ने अपने बाण के प्रहार से इस पवित्र जलधारा निकाली थी, जो आज तक उन्हें शीतलता प्रदान कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed