फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध के इन उपायों को करने से मिलने लगता है किस्मत का भरपूर साथ

Wed, 08 May 2019 08:59 AM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Wed, 08 May 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Easy astro tips to get blessings of mercury planets
बुध ग्रह के सरल उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन का ग्रह है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए बुधदेव की कृपा और शुभता अत्यंत जरूरी है। चूंकि बुधवार का दिन बुधदेव से संबंधित है, ऐसे में आज के दिन जानें किन उपायों को करने से आपकी धन, बुद्धि और व्यापार में वृद्धि होने लगतीहै जानने के लिए अगली स्लाइड क्लिक करें —
Easy astro tips to get blessings of mercury planets
बुध ग्रह के सरल उपाय

इस महामंंत्र से मिलता है बुध का आशीर्वाद 

मंत्र जप का हमारे जीवन में काफी असर पड़ता है। यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या फिर नीच का हो तो आप बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें — 

'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।

बुध मंत्र का जाप 14 बार किया जाता है।

बुध की साधना का मंत्र 

प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।

Easy astro tips to get blessings of mercury planets
बुध ग्रह के सरल उपाय

दान से दूर होंगे दु:ख

यदि आप किसी भी ग्रह के दोष को दूर करना चाहते हैं या फिर उसकी शुभता पाने चाहते हैं तो संबंधित ग्रह का दान आपकी यह मनोकामना को शीघ्र ही पूर्ण कर सकता है। बुधवार को मूंग की दाल दान करने से कष्टों का निवारण होता है। किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को आज मूंग का दान करें और फिर देखें कि कैसे आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं।
 

बगलामुखी जयंती के अवसर पर अभीष्ट कार्य सिद्धि के लिए सामूहिक बगलामुखी अनुष्ठान 12 मई 2019, रविवार
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy astro tips to get blessings of mercury planets
बुध ग्रह के सरल उपाय

गणपति दूर करेंगे सारी बाधाएं

बुधवार को जीवन से जुड़े तमाम कष्ट, बाधाओं को दूर करने के लिए विघ्नविनाशक भगवान गणेश की साधना अत्यंत लाभदायक है। यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह दोष है तो आज आप बुधवार के दिन भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं और गणपति के इन मंत्रों में से किसी एक का जाप पूरी श्रद्धा और विश्वास से करें — 

एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥

वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा ॥

गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ं।
उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥

रक्ष रक्ष गणाध्यक्ष रक्ष त्रैलोक्यरक्षकं।
भक्तानामभयं कर्ता त्राता भव भवार्णवात्॥

विज्ञापन
Easy astro tips to get blessings of mercury planets
बुध ग्रह के सरल उपाय

पाएं किन्नरों का आशीर्वाद 

बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित है और किन्नर भी बुध से संबंध रखते हैं इसलिए बुधवार के दिन अगर किन्नर दिख जाए तो उसे बुरा भला कहकर भगाएं नहीं बल्कि उन्हें कुछ धन जरूर दान करें। अगर किन्नर खुश होकर आपके दिए धन से एक रूपया भी निकालकर आपको वापस दे दें तो उसे अपने पर्स में संभालकर रखें यह आपकी आर्थिक उन्नति के लिए बहुत ही शुभ होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed