फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Premanand Ji Maharaj: 'जितना लिखा है उतना जिएंगे', करवा चौथ को लेकर प्रेमानंद महाराज ने कही ये बड़ी बात

Fri, 10 Oct 2025 11:18 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 10 Oct 2025 11:18 AM IST
सार

Premanand Ji Maharaj on Karwa Chauth Vrat: हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने करवा चौथ को लेकर खास बात कही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Premananda Ji Maharaj said about Karva Chauth viral video
करवा चौथ व्रत को लेकर प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात - फोटो : Amar Ujala

Premanand Ji Maharaj on Karwa Chauth: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से जीवन में समृद्धि आती है और दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहती है।


Karwa Chauth 2025 : किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत? जानें इसके नियम
हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने करवा चौथ को लेकर खास बात कही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Premananda Ji Maharaj said about Karva Chauth viral video
Premanand Ji Maharaj - फोटो : https://www.instagram.com/bhajanmarg_official/
करवा चौथ और मृत्यु के संबंध पर महाराज ने क्या कहा?
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला प्रेमानंद जी महाराज से पूछती हैं, “महिलाएं करवा चौथ का व्रत किस उद्देश्य से रखती हैं?” इस प्रश्न के उत्तर में महाराज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “ये सब लोक-परंपराएं हैं। कोई भी व्रत या अनुष्ठान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु को रोक नहीं सकता, जो विधाता ने लिखा है वही होगा।” महाराज का कहना था कि किसी व्यक्ति की आयु और मृत्यु का समय पहले से तय होता है, जिसे कोई भी पूजा-पाठ या कर्मकांड बदल नहीं सकता।
Premananda Ji Maharaj said about Karva Chauth viral video
व्रत एक छोटा सा योगदान है - फोटो : freepik

व्रत एक छोटा सा योगदान है
इसके बाद महिला ने पूछा कि फिर व्रत रखने का क्या लाभ है? इस पर महाराज ने स्पष्ट किया कि, “व्रत या अनुष्ठान एक छोटा सा योगदान होता है। यदि किसी व्यक्ति के जीवन में कोई संकट या बीमारी आने वाली हो, तो व्रत उस विपदा के प्रभाव को कम कर सकता है। लेकिन यदि मृत्यु का समय निश्चित हो गया है, तो कोई भी व्रत या जप उसे नहीं रोक सकता।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Premananda Ji Maharaj said about Karva Chauth viral video
प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : Instagram

उन्होंने कहा यदि केवल मृत्यु का योग बन रहा है लेकिन निश्चित नहीं हुआ, तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप उस संकट को टाल सकता है। हालांकि अगर विधि ने मृत्यु निश्चित कर दी है, तो कोई उपाय उसे टान नहीं सकता है।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, सफल होगा व्रत

विज्ञापन
Premananda Ji Maharaj said about Karva Chauth viral video
ईश्वर की योजना अटल  - फोटो : Freepik

ईश्वर की योजना अटल 
वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि जन्म और मृत्यु दोनों ही ईश्वर की योजना हैं। कोई भी मनुष्य या तंत्र-मंत्र उस दिव्य योजना को बदल नहीं सकता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed