फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshta Month 2021 Date: आज से शुरू हुआ ज्येष्ठ माह, जानें इस माह से जुड़े नियम

Thu, 27 May 2021 12:32 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 27 May 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Jyeshta Month 2021 Date significance and dos & don'ts
ज्येष्ठ माह 2021 - फोटो : अमर उजाला

ज्येष्ठ का महीना 27 मई से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 25 जून 2021 को समाप्त होगा। आम बोलचाल में इस माह को जेठ का महीना भी कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ का महीना तीसरा माह होता है। इस माह में उत्तर भारत में भीषण गर्मी देखने को मिलती है। माह के शुरूआती दिनों में नौतपा के कारण गर्म हवाएं चलती हैं। शास्त्रों में इस माह से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं इस माह का महत्व और नियमों के बारे में।

Jyeshta Month 2021 Date significance and dos & don'ts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जल का महत्व

ज्येष्ठ के महीने में गर्मी ज्यादा पड़ने के कारण पानी का महत्व बढ़ जाता है। जेठ में सूर्य के रौद्र रूप से धरती में मौजूद पानी का वाष्पीकरण सबसे तेज हो जाता है जिसके कारण से नदियां और तालाब सूख जाते हैं। ऐसे में हमारे शास्त्रों में इस महीने में जल के संरक्षण का विशेष जोर दिया जाता है। जिसके चलते ज्येष्ठ महीने में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे उत्सव व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। गंगा दशहरा में नदियों की पूजा और निर्जला एकादशी में बिना जल का व्रत रखा जाता है।

Jyeshta Month 2021 Date significance and dos & don'ts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
जल का दान करें

ज्येष्ठ माह में गर्मी बढ़ जाती है। इन दिनों जल का दान करें। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। गर्मी बढ़ने से पानी की समस्या होने लगती है, जिस वजह से कई लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है, इसलिए इस महीने जल का दान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को पानी पिलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति जरूरतमंद लोगों की मदद करता है उस पर भगवान की विशेष कृपा दृष्टि रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyeshta Month 2021 Date significance and dos & don'ts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें

घर के बाहर या छत में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखना चाहिए। इस माह में नदी-तालाब सूखने लगते हैं जिस वजह से पक्षियों को पानी नहीं मिल पाता है, इसलिए घर के बाहर या छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी अवश्य रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पक्षियों को दाना-पानी देना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Jyeshta Month 2021 Date significance and dos & don'ts
सूर्य देव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य को जल चढ़ाएं

सूर्य को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। नित्य सुबह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में सूर्य पूजा का भी विशेष महत्व होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed