फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: माखन चोर कान्हा ने आखिर क्यों खाई मिट्टी? जानिए क्या थी वजह

Sat, 13 Aug 2022 10:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 13 Aug 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Know why did lord krishna eat Mud, Soil and Mitti Reason in Hindi
krishna - फोटो : iStock

Janmashtami 2022: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल कृष्ण जन्मोत्सव का ये पर्व आने ही वाला है। कृष्ण जन्माष्टमी की बात आती है तो भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का जिक्र सबसे अधिक होता है। आज हम कान्हा के एक ऐसे ही बाल स्वरूप के बारे में बताएंगे, जिसने अपने छोटे से मुंह में पूरे ब्रह्मांड के दर्शन करा दिखा दिए थे। कृष्ण की इसी लीला के कारण उन्हें आज भी मिट्टी का भोग लगाया जाता है। वैसे अभी तक आपने श्रीकृष्ण को माखन मिसरी और अन्य मिठाइयों का भोग लगते हुए देखा होगा, लेकिन मथुरा में एक मंदिर ऐसा भी है, जहां भगवान श्रीकृष्ण को मिट्टी के पेड़ों का भोग लगाया जाता है। मथुरा में महावन क्षेत्र के ब्रह्मांड घाट पर एक ऐसा मंदिर है जहां कान्हा जी को मिट्टी के पेड़ों का भोग लगाने की सदियों पुरानी परंपरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बचपन में एक बार मिट्टी खा ली थी। आइए जानते हैं आखिर भगवान श्रीकृष्ण ने मिट्टी क्यों खाए थे... 

Janmashtami 2022 Know why did lord krishna eat Mud, Soil and Mitti Reason in Hindi
भगवान कृष्ण ने मिट्टी क्यों खाई - फोटो : iStock

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक दिन बलराम और दूसरे कई ग्वाल बाल श्रीकृष्ण के साथ खेल रहे थे। इसी बीच अचानक से किसी ने हल्ला मचा दिया कि कन्हैया मिट्टी खा रहा है। बात मैया यशोदा तक पहुंचीं। 

Janmashtami 2022 Know why did lord krishna eat Mud, Soil and Mitti Reason in Hindi
भगवान कृष्ण ने मिट्टी क्यों खाई - फोटो : iStock

यशोदा मैया कृष्ण भगवान के पास पहुंची और उनसे पूछा कि लल्ला क्या तुमने मिट्टी खाई है? तो भगवान श्री कृष्ण ने गर्दन हिलाकर मना कर दिया। कान्हा ने मिट्टी खाई है कि नहीं ये देखने के लिए मैया यशोदा उनका मुंह जबरस्ती खोलने लगीं। इसके बाद जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण ने मुंह खोला, मैया यशोदा को पूरे ब्रह्मांड के दर्शन हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Know why did lord krishna eat Mud, Soil and Mitti Reason in Hindi
भगवान कृष्ण ने मिट्टी क्यों खाई - फोटो : iStock
कृष्ण ने मिट्टी क्यों खाई ?

अब सवाल ये उठता है कि माखन चोर कान्हा ने आखिर मिट्टी क्यों खाई? इसके पीछे की पौराणिक मान्यता है कि जब भगवान कृष्ण ने पहली बार जमीन पर पैर रखा, तब पृथ्वी ने उनसे कहा कि प्रभु! आज आपने मुझ पर चरण कमलों को रखकर मुझे पावन बना दिया है।

विज्ञापन
Janmashtami 2022 Know why did lord krishna eat Mud, Soil and Mitti Reason in Hindi
भगवान कृष्ण ने मिट्टी क्यों खाई - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद धरती के मूल्य को बढ़ाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें खा लिया। वहीं जब मैया यशोदा में कान्हा का मुंह खोलकर देखा तो उन्हें संपूर्ण ब्रह्मांड दिखाई दे गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed