फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagannath Yatra 2018: क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, विस्तार से जानें यहां

Mon, 09 Jul 2018 05:26 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Jagannath rath yatra 2018 date: jagannath yatra importance and myths
पिछले 500 सालों से भगवान 'जगन्नाथ जी' की रथयात्रा निकाले जाने की परंपरा रही है।बता दें, जगन्नाथपुरी की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का उत्सव आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह यात्रा 14 जुलाई 2018 से शुरू होने वाली है। इस रथयात्रा उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ को रथ पर बिठाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया जाता है।आइए जानते हैं आखिर क्यों और कैसे निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी। 


 
Jagannath rath yatra 2018 date: jagannath yatra importance and myths

जगन्नाथ रथयात्रा का आरंभ भगवान जगन्नाथ जी के रथ के सामने सोने के हत्थे वाली झाडू को लगाकर किया जाता है।जिसके बाद मंत्रोच्चार एवं जयघोष के साथ इस रथयात्रा को शुरू किया जाता है। कई पारंपरिक वाद्ययंत्रों की आवाज के बीच विशाल रथों को सैकड़ों लोग मोटे-मोटे रस्सों की मदद से खींचते हैं।सबसे पहले बलभद्र जी का रथ तालध्वज में प्रस्थान करता है। जिसके बाद बहन सुभद्रा जी का रथ चलना शुरू होता है।सबसे आखिर में जगन्नाथ जी के रथ को बड़े ही श्रद्धापूर्वक लोग खींचना शुरू करते हैं।

Jagannath rath yatra 2018 date: jagannath yatra importance and myths

ऐसा माना जाता है कि जो लोग रथ खींचने में सहयोग करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें, जगन्नाथ जी की रथयात्रा गुंदेचा मंदिर पहुंचकर संपन्न होती है। यह वही मंदिर' है, जहां विश्वकर्मा ने तीनों देव प्रतिमाओं का निर्माण किया था। इस मंदिर को 'गुंदेचा बाड़ी' भी कहते हैं। खास बात यह है कि इस जगह को भगवान की मौसी का घर भी माना जाता है। सूर्यास्त तक अगर रथ गुंदेचा मंदिर नहीं पहुंच पाता तो वह अगले दिन अपनी यात्रा पूरी करता है। इस मंदिर में भगवान एक हफ्ते तक रहते हैं। जहां उनकी पूजा अर्चना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagannath rath yatra 2018 date: jagannath yatra importance and myths

भगवान को मौसी के घर स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाया जाता है। जिसके बाद जब भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ जाते हैं तो उन्हें पथ्य का भोग लगाया जाता है जिससे वो जल्दी ठीक हो जाते हैं। रथयात्रा के तीसरे दिन पंचमी को लक्ष्मी जी भगवान जगन्नाथ को ढूंढ़ते हुए यहां आती हैं।लेकिन द्वैतापति के दरवाजा बंद करने पर वो नाराज होकर रथ का पहिया तोड़कर हेरा गोहिरी साही' पुरी का एक मुहल्ला जहां लक्ष्मी जी का मंदिर है, माता वहां लौट आती हैं।


 
विज्ञापन
Jagannath rath yatra 2018 date: jagannath yatra importance and myths
जिसके बाद भगवान जगन्नाथ लक्ष्मी जी को मनाने वहां जाते हैं। कहा जाता है कि वहां वो उनसे क्षमा मांगने के साथ कई तरह के उपहार देकर प्रसन्न करने की कोशिश भी करते रहते हैं।माता लक्ष्मी जी को भगवान जगन्नाथ के द्वारा मना लिए जाने को विजय का प्रतीक मानकर इस दिन को विजया दशमी और वापसी को बोहतड़ी गोंचा के रूप में मनाया जाता है।कहा जाता है कि 9 दिन पूरे होने के बाद भगवान जगन्नाथ, जगन्नाथ मंदिर वापस चले जाते हैं। हर साल यह क्रम निरंतर जारी रहता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed