{"_id":"58c8fdec4f1c1b1e6132b1d9","slug":"huranga-played-at-baldeo-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलदाऊ की नगरी में खेला गया हुरंगा, 479 वर्ष पुराना है इसका इतिहास","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
बलदाऊ की नगरी में खेला गया हुरंगा, 479 वर्ष पुराना है इसका इतिहास
Wed, 15 Mar 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप जानते है कि ब्रज के राजा और भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ महाराज के हुरंगा का इतिहास सदियों पुराना है। उनके विग्रह का प्राकट्य सन् 1538 में हुआ था। इसी के बाद बलदेव के गोस्वामी समाज के युवक व महिलाएं बलदाऊ और कृष्ण से भावात्मक होली खेलते हैं। बलदाऊ के होरी में मचाए गए धमार को ही हुरंगा का नाम दिया गया।
चार शताब्दी ऐसे ही हो रहा है बलदाऊ का हुरंगा
2 of 4
हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीहलधर समग्र दर्शन शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ.घनश्याम पांडे बताया कि 1538 में ठाकुर बलदाऊ के विग्रह का बलदेव नगरी में प्राकट्य हुआ। बलदाऊ का प्राकट्य गोस्वामी कल्याण देव जी ने कराया और उन्होंने ही बलदाऊ के विग्रह की स्थापना कराई। तभी से पूरे ब्रज में बलदेव छठ और बलदाऊ का हुरंगा बलदेव के गोस्वामी समाज पूरे धूमधाम से मनाते हैं। चार शताब्दी से बलदेव का गोस्वामी समाज इसी तरह बलदाऊ का हुरंगा करता आ रहा है। बलदेव वैभव पुस्तक में बलदाऊ के प्राकट्य और हुरंगा के लेख मिलते हैं। इसमें केवल गोस्वामी समाज की महिलाएं ही हुरंगा खेलती हैं। हुरंगा में महिलाएं राधाजी की सखी भाव में कृष्ण बलराम से होली खेलती हैं।
हुरंगा से पहले चढ़ाई भांग, फिर मचाया धमाल
3 of 4
हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
बलदाऊ के हुरंगा खेलने से पहले बलदाऊ मंदिर में ठाकुरजी को भांग का भोग लगाया। मेवा मिश्रित भांग को तैयार करने व उसका असर तेज करने के लिए उसमें तांबे का पुट लगाया जाता है। बाद में भांग को गोस्वामी समाज के युवक प्रसाद के रुप में ग्रहण करते हैं फिर होली हुरंगा खेलने निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संतों ने देखा बलदाऊ का हुरंगा
4 of 4
हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
बलदाऊ के हुंरगा को देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के साथ रमणरेती के कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, बरसाना के संत रमेश बाबा, संत राजेंद्र दास महाराज, संत फूलडोल बिहारीदास महाराज, हरिबोल बाबा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही एसएसपी देहात अरुण कुमार सिंह, न्यायिक अधिकारी, एसडीएम महावन, सीओ महावन आगरा और हाथरस के न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर रिसीवर आरके पांडेय ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।