फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा दांपत्य जीवन

Thu, 17 Mar 2022 05:08 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 17 Mar 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 husband and wife do these measures on holi To make married life happy
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय - फोटो : Istock

Holi 2022: हिंदू धर्म में होली का त्योहार बेहद खास माना गया है। इसे हर्ष और उल्लास का पर्व भी माना जाता है। मान्यता है कि होली का पर्व प्रेम और सुख-समृद्धि लेकर आता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। इस दिन पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। बच्चे हों या बड़े हर किसी को रंगों के इस त्योहार का बेसब्री इंतजार रहता है। होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी ये पर्व कई मामलों में महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस पर्व से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। वहीं कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जिन्हें पति पत्नी मिलकर करें तो वे वैवाहिक जीवन में मधुरता के साथ-साथ घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में, जो आपके दांपत्य जीवन में खुशियां भर देंगे...

Holi 2022 husband and wife do these measures on holi To make married life happy
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय - फोटो : istock

अगर आपका दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है, तो आप होली की रात उत्तर दिशा में एक पटिए के ऊपर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चना दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काला उड़द और तिल के ढेर पर नवग्रह बनाएं। इसके बाद इस पर केसर का तिलक लगाकर घी का दिया जलाएं। इसके साथ ही नवग्रह और कामदेव रति की पूजा अर्चना करें। इस उपाय को पति और पत्नी मिलकर करें। मान्यता है कि इससे धीरे-धीरे आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगेंगी। 

Holi 2022 husband and wife do these measures on holi To make married life happy
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय - फोटो : istock

आर्थिक संकट को दूर करने और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए होलिका दहन की रात को पति-पत्नी चंद्र देव के उदय के बाद एक प्लेट में छुआरे और मखाने लें और इसके बाद चंद्रमा की रोशनी में खड़े होकर घी का दीपक जलाएं और चंद्रमा को दूध का अर्घ देकर धूपबत्ती दिखाएं। साथ ही चंद्रदेव को सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 husband and wife do these measures on holi To make married life happy
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय - फोटो : iStock

दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए होलिका दहन की रात एक सूखा नारियल लें और उसमें चीनी भर दें। इसके बाद उसे होलिका की आग में रख दें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगी। साथ ही घर में भी संपन्नता आएगी। 

विज्ञापन
Holi 2022 husband and wife do these measures on holi To make married life happy
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय - फोटो : iStock

होलिका दहन की रात गणेश लक्ष्मी की पूजा करिए। उसके बाद अपने पांव से सिर तक की माप का लाल धागा लें और उसे एक सूखे नारियल में लपेट कर अपने इष्ट देव से या जिन भी देवी देवता को आप मानते हैं, उन से प्रार्थना करें कि जो भी आप पर या आपके परिवार में परेशानियां हैं, वो इसमें समाहित हो जाएं। इसके बाद इस नारियल को होलिका की अग्नि में डाल दीजिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed