फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: श्रद्धालुओं ने कुछ इस अंदाज में किया हेमकुंड साहिब यात्रा का आगाज, शुक्रवार को खुलेंगे कपाट

Thu, 24 May 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोविंदघाट (चमोली)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोविंदघाट (चमोली) Updated Thu, 24 May 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Hemkund sahib yatra 2018 gate open on 25 may, Dehrabdun news
hemkund sahib - फोटो : amar ujala bureau

हेमकुंड साहिब के कपाट कल (शुक्रवार) सुबह नौ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को गोविंदघाट में श्रद्धालुओं के ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा का श्रीगणेश हो गया। गोविंदघाट में सुबह सवा आठ बजे पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 803 तीर्थयात्री शामिल हैं, जो दोपहर दो बजे घांघरिया पहुंच चुके हैं।


 

Hemkund sahib yatra 2018 gate open on 25 may, Dehrabdun news
hemkund sahib

गोविंदघाट में सुखमणी पाठ के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पहले जत्थे को घांघरिया के लिए रवाना किया। गोविंदघाट में तीर्थयात्रियों की दिनभर चहल-पहल बनी रही। दिनभर में करीब 4500 तीर्थयात्री घांघरिया पहुंच गए हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे में सुबह छह बजे से ही सबद कीर्तन शुरू हो गया था। बिंद्रा ने तीर्थयात्रियों को बताया कि हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी अधिक है।
 

Hemkund sahib yatra 2018 gate open on 25 may, Dehrabdun news
hemkund sahib

तीर्थयात्री आस्था पथ पर एक दूसरे का सहारा बनकर धाम तक पहुंचे। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि मौसम सामान्य होने से इस बार तीर्थयात्रा के बेहद अच्छी चलने की उम्मीद है। घांघरिया और गोविंदघाट में तीर्थयात्रियों के ठहरने और खाने की पर्याप्त सुविधा है। इस मौके पर हेमकुंड साहिब के ट्रस्टी जनक सिंह, शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, किशोर पंवार, दिनेश पंवार आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund sahib yatra 2018 gate open on 25 may, Dehrabdun news
hemkund sahib

सेना की बैंड धुन से हेमकुंड साहिब यात्रा का श्रीगणेश हुआ। श्रद्धालुओं के जत्थे बैंड धुन के साथ घांघरिया के लिए रवाना हुए। गोविंदघाट से पुलना गांव तक चार किलोमीटर तक वाहन सुविधा है, लेकिन अधिकांश उत्साही तीर्थयात्रियों ने शुरुआत से ही अपनी यात्रा पैदल ही शुरू की। यात्रा शुरू होने से गोविंदघाट में भी रौनक बढ़ गई है। सभी दुकानें सज गई हैं। 

विज्ञापन
Hemkund sahib yatra 2018 gate open on 25 may, Dehrabdun news
hemkund sahib

हेमकुंड में कब क्या-क्या होगा-----
सुबह 8.00 बजे        घांघरिया से जत्था रवाना।
9.00 बजे             हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे।
9.30 बजे             हेमकुंड में पहली अरदास शुरू होगी।  
11.00 बजे            सुखमाणी का पाठ व शब्द कीर्तन शुरू होगा।   
12.00 बजे            दूसरी अरदास शुरू होगी।  
12.30 बजे            हुक्मनामा का पाठ होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed