Hartalika Teej Vrat: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 30 अगस्त दिन मंगलवार को है। हरतालिका तीज के दिन मां गौरा और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत को बहुत कठिन माना गया है, क्योंकि इस दिन व्रत के दौरान अन्न जल का सेवन नहीं किया जाता है। ये निर्जला व्रत होता है। इस व्रत में सुहागिन स्त्रियां मां पार्वती और शिव जी की पूजा करके उनसे अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। लेकिन यदि आप भी हरतालिका तीज का व्रत पहली बार रख रही हैं, तो इस व्रत से जुड़ी कुछ खास बातों को भी जान लें ताकि इस व्रत में कोई गलती न हो। वरना इसका अशुभ परिणाम आपको मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो नियम...
Hartalika Teej 2022: यदि पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन