फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा पूजा का शुभ फल

Sat, 12 Aug 2023 04:30 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 12 Aug 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 date Vrat Puja Vidhi And Niyam In Hindi
हरियाली तीज व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा पूजा का शुभ फल - फोटो : iStock

Hariyali Teej 2023 Vrat Niyam: इस साल 19 अगस्त 2023 को हरियाली तीज व्रत है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव शंकर की पूजा की जाती है। सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। करवा चौथ व्रत की ही तरह यह व्रत भी निर्जला होता है। मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज व्रत को करने के लिए कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। यदि आप व्रत के समय इन नियमों का पालन नहीं करती हैं तो व्रत का शुभ फल आपको प्राप्त नहीं होगा। चलिए जानते हैं हरियाली तीज व्रत के नियम क्या हैं...  

Sawan 6th somwar 2023: शुभ योग में है सावन का छठा सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त 
 
Hariyali Teej 2023 date Vrat Puja Vidhi And Niyam In Hindi
हरियाली तीज व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा पूजा का शुभ फल - फोटो : istock

हरियाली तीज व्रत के नियम
हरियाली तीज का व्रत निर्जला होता है, इसलिए यदि आप यह व्रत रख रही हैं तो ध्यान रहे कि व्रत की शुरुआत से लेकर पारण तक पानी का एक बूंद भी ग्रहण न करें। 

Hariyali Teej 2023 date Vrat Puja Vidhi And Niyam In Hindi
हरियाली तीज व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा पूजा का शुभ फल - फोटो : istock

हरियाली तीज का व्रत महिलाएं अपने पति के सुखी जीवन के लिए रखती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि व्रत के दिन पति-पत्नी दोनों ही एक दूसरे से किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद न करें।

Vrat And Festival List :15 अगस्त के बाद व्रत त्योहारों की धूम, जानें कब है नागपंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 date Vrat Puja Vidhi And Niyam In Hindi
हरियाली तीज व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा पूजा का शुभ फल - फोटो : istock

इस व्रत में हरे रंग का महत्व होता है। हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही ये रंग शिव जी और माता पार्वती को भी बेहद प्रिय है। ऐसे में इस व्रत में महिलाएं हरे रंग की चूड़ी, बिंदी, हरी साड़ी और अन्य श्रृंगार सामग्री में हरे रंग का इस्तेमाल ज्यादा करें। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 date Vrat Puja Vidhi And Niyam In Hindi
हरियाली तीज व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा पूजा का शुभ फल - फोटो : iStock
साथ ही इस दिन देवी पार्वती की पूजा करते समय उनको 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें, जिसमें मेहदी, महावर, कुमकुम, सिंदूर, चूड़ी, चुनरी, साड़ी, आभूष्ण, पुष्प माला आदि शामिल हों। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed