फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 6th somwar 2023: शुभ योग में है सावन का छठा सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Mon, 14 Aug 2023 09:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 14 Aug 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
Sawan 6th somwar 2023 date Puja vidhi shubh muhurat
शुभ योग में है सावन का छठा सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

Sixth Sawan Somwar 2023 Kab Hai: शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। इस माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे तो यह पूरा महीना विशेष फलदाई है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व होता है। इस साल सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं, जिसमें से पांच सोमवार बीत चुके हैं। छठा सोमवार आज यानी 14 अगस्त को है। सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार व्रत करता है और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है उसपर शिव शम्भू के साथ मां पार्वती भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन के छठे सोमवार की पूजा विधि और महत्व...

Sawan 6th somwar 2023 date Puja vidhi shubh muhurat
शुभ योग में है सावन का छठा सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

छठा सावन सोमवार पर मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 50 मिनट से सुबह 05 बजकर 34 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 07 मिनट से शाम 19 बजकर 29 मिनट तक
  • अमृत काल - सुबह 08 बजकर 27 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक
Sawan 6th somwar 2023 date Puja vidhi shubh muhurat
शुभ योग में है सावन का छठा सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : pixabay

छठा सावन सोमवार पर शुभ योग

  • सिद्धि योग - 13 अगस्त, दोपहर 03 बजकर 56 मिनट से 14 अगस्त को दोपहर 04 बजकर 40 मिनट तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग - 14 अगस्त, सुबह 11 बजकर 07 मिनट से 15 अगस्त को सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक
  • इसी दिन सावन के अधिक मास शिवरात्रि भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 6th somwar 2023 date Puja vidhi shubh muhurat
शुभ योग में है सावन का छठा सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

सावन सोमवार पूजा सामग्री
सावन माह में सोमवार पूजा के लिए फूल, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री लें।

विज्ञापन
Sawan 6th somwar 2023 date Puja vidhi shubh muhurat
शुभ योग में है सावन का छठा सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : istock

सावन सोमवार पूजा विधि

  • सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
  • साथ ही देवी पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं।
  • पंचामृत से रुद्राभिषेक करें और बेल पत्र अर्पित करें।
  • शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं। इसके बाद शिव जी के साथ माता पार्वती और गणेश जी को तिलक लगाएं।
  • प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी-शक्कर का भोग लगाएं।
  • आखिर में धूप, दीप से भगवान भोलेनाथ की आरती करें और पूरे दिन फलाहार हर कर शिव जी  का स्मरण करते रहें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed