हरियाली तीज 11 अगस्त बुधवार को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना कर सौभाग्य प्राप्ति की कामना करती हैं। कहा जाता है कि हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव ने पार्वती जी को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। इस दिन जो भी कन्या पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखती है उसके विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। यह पर्व महिलाओं के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। सोलह शृंगार किया जाता है। हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां पहनी जाती हैं। महिलाएं सावन के गीत गाती हैं। बागों में झूला झूलती हैं। कहते हैं इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज के दिन ये 5 उपाय करने चाहिए।
{"_id":"611224658ebc3e737c6c7376","slug":"hariyali-teej-2021-upay-for-blessings-happiness-and-prosperity-teej-ke-upay-totke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2021 Upay: हरियाली तीज आज, सौभाग्य कामना के लिए जरूर करें ये 5 उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Hariyali Teej 2021 Upay: हरियाली तीज आज, सौभाग्य कामना के लिए जरूर करें ये 5 उपाय
Wed, 11 Aug 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:10 AM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज 2021
- फोटो : अमर उजाला।
- हरियाली तीज व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन हरियाली तीज की थाली भेंट करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इस थाली में से कुछ चीजें मांग लें और फिर उन्हें माता पार्वती को अर्पित कर दें।
हरियाली तीज 2021
- फोटो : अमर उजाला।
- हरियाली तीज पर मां पार्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाकर भक्तों को इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्यार का रस कभी कम नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली तीज 2021
- फोटो : google
- इस दिन पति-पत्नि साथ में शिवजी की पूजा सुबह-शाम करें। इसके साथ शंकर जी को लाल फूल चढ़ाएं। यह उपाय करने से जीवन खुशहाल रहता है तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
हरियाली तीज 2021
- फोटो : अमर उजाला।
- अगर दांपत्य जीवन में पति-पत्नि के बीच कलेश रहता है तो इस दिन दोनों को दूध में केसर मिलाकर माता पार्वती का अभिषेक करना चाहिए।