फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi Calendar 2020: गणपति के 32 रूप सबसे खास, इसी में है सुख-समृद्धि का वास

Sat, 22 Aug 2020 11:36 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
happy ganesh chaturthi ganesh utsav 2020 know significance and 32 forms of lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

1. श्री बाल गणपति - भगवान गणेश का यह स्वरूप बाल गणपति के रूप में है। भगवान के इस स्वरूप में उनकी छ: भुजाओं में अलग-अलग फल है और उनका शरीर लाल रंग का है। गणेश चतुर्थी पर बाल गणपति के इस इस रूप की पूजा होती है। 


2. श्री तरुण गणपति - भगवान गणेश का यह स्वरूप उनके किशोर रूप को दर्शाता है। इनके इस रूप में आठ भुजाओं वाला रक्तवर्ण शरीर है। इनका यह स्वरूप युवावस्था में शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

happy ganesh chaturthi ganesh utsav 2020 know significance and 32 forms of lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 की शुभकामनाएं

3. श्री भक्त गणपति - गणपति के इस स्वरूप में गणेशजी की चार भुजाएं हैं। इनके इस रूप में इनका शरीर सफेद रंग का है। 
4. श्री वीर गणपति- भगवान गणेश के इस स्वरूप में वह एक योद्धा की तरह हैं। इस स्वरूप में इनके कई हाथ हैं जिसमें वह तरह-तरह के अस्त्रों से शुभोभित हैं। भगवान गणेश के इस स्वरूप में उन्हें साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है।   

happy ganesh chaturthi ganesh utsav 2020 know significance and 32 forms of lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 की शुभकामनाएं
5. श्री शक्ति गणपति - गणेश जी इस स्वरूप में चार भुजाओं  के साथ उनका सिंदूरी रंग का शरीर है। इनका यह स्वरूप अभय मुद्रा में है।
6. श्री द्विज गणपति - इनके इस स्वरूप में चार भुजा है। यह दो गुणों का प्रतीक हैं पहला ज्ञान और दूसरा संपत्ति। सुख और संपदा की मनोकामना के लिए इनके इस रूप की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
happy ganesh chaturthi ganesh utsav 2020 know significance and 32 forms of lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 की शुभकामनाएं

7. श्री सिद्धि गणपति - इनकी यह मुद्रा बुद्धि और सफलता का प्रतीक है। इसमे यह आराम की मुद्रा में हैं। गणेशजी के इस स्वरूप में इनका रंग पीला यानी पीतवर्ण का है। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में इनका स्वरूप सिद्धि गणपति के स्वरूप में विराजमान है।
8. श्री विघ्न गणपति - भगवान गणेश के इस स्वरूप में वह दस भुजाधारी सुनहरी शरीर काया के रूप में हैं। इनका विघ्न स्वरूप तमाम तरह की बाधाओं को दूर करना वाला है। इनके हाथ में शंख और चक्र शुशोभित है।

विज्ञापन
happy ganesh chaturthi ganesh utsav 2020 know significance and 32 forms of lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 की शुभकामनाएं

9. श्री उच्चिष्ठ गणपति-  भगवान गणेश के इस स्वरूप का मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। इनके इस रूप में इनका रंग नीलवर्ण का है। यह मोक्ष और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला स्वरूप है।   
10. श्री हेरंब गणपति- गणेश जी के इस रूप में इनके पांच सिर है। यह हीन और असहायों के रक्षक का प्रतीक है। इसमें यह शेर की सवारी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed