फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2020 Puja Vidhi: कोरोना काल में घर पर ऐसे स्थापित करें गणपति, जानें पूरी पूजा विधि

Sat, 22 Aug 2020 12:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 22 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020  puja vidhi know Ganesh puja vidhi during this coronavirus
गणेश चतुर्थी 2020 - फोटो : अमर उजाला

Ganesh Chaturthi 2020 Puja Vidhi: गणेश चतुर्थी पर्व 22 अगस्त को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार गणेश जन्मोत्सव हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस साल की बात कुछ अलग है क्योंकि इस समय कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित है। वायरस की रोकथाम के लिए लोग सामाजिक दूरियां बना रहे हैं। ऐसे में आप गणेश उत्सव पर सामूहिक कार्यक्रम में हिस्सा न लेकर स्वयं ही अपने घर पर विधिनुसार गणपति बप्पा को स्थापित कर सकते हैं। गणपति महाराज को स्थापित करने की विधि इस प्रकार है... 

Ganesh Chaturthi 2020  puja vidhi know Ganesh puja vidhi during this coronavirus
गणेश चतुर्थी 2020 - फोटो : Pixabay

गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा स्थापना मुहूर्त
पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
दूसरा शुभ मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक।
तीसरा शुभ मुहुर्त- शाम 6 से 7 बजकर 30 मिनट तक।

Ganesh Chaturthi 2020  puja vidhi know Ganesh puja vidhi during this coronavirus
गणेश चतुर्थी 2020 - फोटो : Pixabay

गणेश चतुर्थी 2020 का योग
ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर विशेष योग बन रहा है। 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर सूर्य सिंह राशि में मौजूद रहेगा और मंगल मेष राशि में। ये दोनों ग्रह स्वयं की राशि में होंगे। गणेश चतुर्थी पर सूर्य और मंगल का ऐसा योग 126 साल बाद बन रहा है। इस बार गणेशोत्सव चित्रा नक्षत्र में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020  puja vidhi know Ganesh puja vidhi during this coronavirus
गणेश चतुर्थी 2020 के बधाई संदेश - फोटो : Pixabay
इस विधि से करें विराजें गणपति बप्पा को
  • सबसे पहले इस मंत्र का जाप करें- अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च। श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम।। 
  • यह गणपति बप्पा का आवह्न मंत्र के साथ स्थापना मंत्र है। 
  • अब गणेश जी की प्रतिमा को जल एवं पंचामृत से स्नान कराएं और नए वस्त्र पहनाएं। 
  • इसके बाद उन्हें चंदन, रोली, इत्र, आभूषण, दूर्वा, पुष्प आदि अर्पित करें। 
  • गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाएं। 
  • उनको जनेऊ, मोदक, फल आदि चढ़ाएं। 
  • इसके बाद धूप, दीप आदि से आरती करें। 
  • गणेश जी की आरती गाएं।
  • आरती के बाद परिक्रमा करें।
  • अंत में कोई भी कमी या भूल के लिए गणपति महाराज से क्षमा मांगें।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020  puja vidhi know Ganesh puja vidhi during this coronavirus
गणेश चतुर्थी 2020 - फोटो : Amar Ujala
यह क्षमा-प्रार्थना मन्त्र जपें
गणेशपूजने कर्म यत् न्यूनमधिकम कृतम।
तेन सर्वेण सर्वात्मा प्रसन्न अस्तु गणपति सदा मम।।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed