फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Ji Name Story: जानिए कैसे पड़ा मारुती नंदन का नाम हनुमान, बड़ी ही रोचक है कथा

Tue, 10 Oct 2023 07:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 10 Oct 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Ji Name katha Mythological Story Lord Hanuman Swallowed Sun Story In Hindi
Hanuman Ji Name Story: जानिए कैसे पड़ा मारुती नंदन का नाम हनुमान - फोटो : iStock

Hanuman Ji Name Mythological Story: हनुमान जी को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान हनुमान एक ऐसे देवता हैं, जिनकी आराधना से बड़ी से बड़ी बाधा तुरंत टल जाती है। बजरंगबली कलयुग के जीवित देव माने गए हैं। इनकी आराधना शीघ्र फलदायी बताई गई है। भगवान हनुमान की पूजा करने से शनि के बुरे प्रभाव से तो मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की सारी पीड़ाएं और संकटों को दूर करते हैं। भगवान हनुमान का मात्र नाम लेने से ही बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। कहा जाता है कि हनुमान जी के नाम मात्र का उच्चारण करने से ही व्यक्ति सांसारिक सुखों को प्राप्त करता है। हनुमान को बजरंगबली, अंजनी पुत्र, पवन पुत्र, रामभक्त जैसे अनेकों नामों से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मारुती नंदन का नाम हनुमान कैसे पड़ा... 



Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं

Hanuman Ji Name katha Mythological Story Lord Hanuman Swallowed Sun Story In Hindi
Hanuman Ji Name Story: जानिए कैसे पड़ा मारुती नंदन का नाम हनुमान - फोटो : iStock

पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी के बचपन का नाम मारुति था। एक दिन मारुती नंदन अपनी निद्रा से जागे और उन्हें तीव्र भूख लग गई। उन्होंने पास के एक वृक्ष पर लाल पका फल देखा, जिसे खाने के लिए वे निकल पड़े। दरअसल मारुती जिसे लाल पका फल समझ रहे थे वे सूर्यदेव थे।

Hanuman Ji Name katha Mythological Story Lord Hanuman Swallowed Sun Story In Hindi
Hanuman Ji Name Story: जानिए कैसे पड़ा मारुती नंदन का नाम हनुमान - फोटो : iStock

वह अमावस्या का दिन था और राहु सूर्य पर ग्रहण लगने वाला था, लेकिन वे सूर्य को ग्रहण लग पाता, उससे पहले ही हनुमान जी ने सूर्य को निगल लिया। राहु कुछ समझ नहीं पाए कि हो क्या रहा है? उन्होने इंद्र से सहायता मांगी। इंद्रदेव के बार-बार आग्रह करने पर जब हनुमान जी ने सूर्यदेव को मुक्त नहीं किया तो,  इंद्र ने वज्र से उनके मुख पर प्रहार किया जिससे सूर्यदेव मुक्त हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Ji Name katha Mythological Story Lord Hanuman Swallowed Sun Story In Hindi
Hanuman Ji Name Story: जानिए कैसे पड़ा मारुती नंदन का नाम हनुमान - फोटो : अमर उजाला

वहीं वज्र के प्रहार से पवन पुत्र मूर्छित होकर पृथ्वी पर आ गिरे और उनकी ठुड्डी टेढ़ी हो गई। जब पवन देवता को इस बात की जानकारी हुई तो वे बहुत क्रोधित हुए। उन्होंने अपनी शक्ति से पूरे संसार में वायु के प्रवाह को रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी पर जीवों में त्राहि-त्राहि मच उठी।  

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि पर इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Hanuman Ji Name katha Mythological Story Lord Hanuman Swallowed Sun Story In Hindi
hanuman jiHanuman Ji Name Story: जानिए कैसे पड़ा मारुती नंदन का नाम हनुमान - फोटो : iStock

इस विनाश को रोकने के लिए सारे देवगण पवनदेव से आग्रह करने पहुंचे कि वे अपने क्रोध को त्याग पृथ्वी पर प्राणवायु का प्रवाह करें। सभी देवताओं ने पवन देव की प्रसन्नता के लिए बाल हनुमान को पहले जैसा कर दिया और साथ ही बहुत सारे वरदान भी दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed