फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Mantra: प्रत्येक मंगलवार को करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, हर संकट होगा दूर

Tue, 28 Jun 2022 12:04 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 28 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Ji Ke Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
प्रत्येक मंगलवार को करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

Hanuman Ji Ke Mantra: धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी एक ऐसे देव हैं, जिन्हें कलयुग के देवता के नाम से जाना जाता है। भगवान हनुमान की पूजा, आराधना और उपवास के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। कहा जाता है मंगलवार के दिन महाबली हनुमान की पूजा करने और व्रत रखने से हनुमान जी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। हनुमान जी कलयुग में जागृत और साक्षात शक्ति है, जिनके समक्ष कोई मायावी शक्ति नहीं टिक पाती है। ऐसे में वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही पूजा के बाद कपूर जलाकर हनुमान जी की आरती करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हनुमान जी की आरती करने से बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और किसी भी भय बाधा से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा संकट मोचन हनुमान के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं, जिनका जाप करने से भय, संकट और शत्रुओं का नाश हो जाता है। तो आइए जानते हैं हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में...

Hanuman Ji Ke Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
प्रत्येक मंगलवार को करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ओम हं हनुमते नम:

हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कोर्ट से जुड़े मामलों में लाभ मिलता है। इसके प्रभाव से फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपको कोर्ट की तरफ से कोई राहत मिल सकता है।

Hanuman Ji Ke Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
प्रत्येक मंगलवार को करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ओम नमो भगवते हनुमते नम:

यदि परिवार में हमेशा क्लेश रहता है, तो ऐसे में आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र के प्रभाव से लोगों के जीवन में सुख एवं शांति आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Ji Ke Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
प्रत्येक मंगलवार को करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। 
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥

मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं, वे अपने भक्तों को सुख एवं समृद्धि प्रदान करते हैं। साथ ही अपने भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं और दुखों को दूर करते हैं। 

विज्ञापन
Hanuman Ji Ke Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
प्रत्येक मंगलवार को करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

ओम हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
कहा जाता है कि हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होता है। साथ ही उनसे उत्पन्न संकटों को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed