फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Shivratri 2022: आज है आषाढ़ की मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Mon, 27 Jun 2022 12:07 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 27 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 Kab Hai June Date Tithi Puja Muhurat and Importance News in Hindi
आज है आषाढ़ की मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

Masik Shivratri 2022: आज यानी 27 जून को आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित ये तिथि शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि प्रत्येक शिवरात्रि पर विधि पूर्वक व्रत और पूजन करने से भगवान शिव अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। प्रत्येक माह में पड़ने वाली ये तिथि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इसलिए इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। जो व्यक्ति मासिक शिवरात्रि का व्रत विधि-विधान से रखता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और संतान प्राप्ति, रोगों से मुक्ति के लिए भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में... 

Masik Shivratri 2022 Kab Hai June Date Tithi Puja Muhurat and Importance News in Hindi
आज है आषाढ़ की मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

मासिक शिवरात्रि 2022 तिथि
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 27 जून दिन सोमवार को तड़के 03 बजकर 25 मिनट पर हो रही है। अलगे दिन ये तिथि 28 जून मंगलवार को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर मासिक शिवरात्रि का व्रत 27 जून, दिन सोमवार को रखा जाएगा। 

Masik Shivratri 2022 Kab Hai June Date Tithi Puja Muhurat and Importance News in Hindi
आज है आषाढ़ की मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

मासिक शिवरात्रि व्रत और पूजा का महत्व 
मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शिव मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का पूरे दिन जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। जो भक्त इस दिन उपवास करता है, उसे  मोक्ष, मुक्ति की प्राप्ति होती है और वह स्वस्थ और समृद्ध जीवन व्यतीत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 Kab Hai June Date Tithi Puja Muhurat and Importance News in Hindi
आज है आषाढ़ की मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : istock

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि  
मासिक शिवरात्रि के दिन सर्वप्रथम सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहने और घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। यदि घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें। 

विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 Kab Hai June Date Tithi Puja Muhurat and Importance News in Hindi
आज है आषाढ़ की मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं। इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें। भगवान भोलेशंकर और मां पार्वती को भोग लगाएं। पूजा के दौरान ''ऊॅं नम: शिवाय'' मंत्र का जप करें। इसके बाद भगवान शिव की आरती करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed