हनुमान जी अजर-अमर हैं और इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की भक्ति काफी आसान है। हनुमान जी की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। आइए, आज हम आपको एक आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और आप पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहेगी।
{"_id":"5ea2b524817f1a2fa566eb82","slug":"hanuman-ji-blessings-tips-bajrang-baan-benefits-significance-importance-tuesday-saturday-tips-remedies-from-shani-dasha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगलवार के दिन कर लें हनुमान जी का ये आसान उपाय, सभी बाधाएं होंगी दूर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
मंगलवार के दिन कर लें हनुमान जी का ये आसान उपाय, सभी बाधाएं होंगी दूर
Tue, 30 Jun 2020 05:21 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
बजरंग बाण
- बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई मंत्रों का जप करते हैं। सभी मंत्रों में हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का विशेष महत्व होता है। हर मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। संभव हो तो नित्य बजरंग बाण का पाठ करें। समस्या कितनी ही बड़ी क्यों न हो हनुमानजी की आराधना करने से आसानी से सुलझ जाती है। आइए, आज जानते हैं बजरंग बाण के पाठ करने के फायदे...
विवाह से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है
- मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से विवाह से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रह दशा ठीक हो जाती है
- शनि, राहु और केतु की महादशा अगर आपके ऊपर चल रही है तो मंगलवार और शनिवार के दिन 3 बार बजरंग बाण का पाठ करने से आपकी कुंडली से खराब ग्रह दशा ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
नौकरी में दिक्कत नहीं आती है
- बजरंग बाण का पाठ करने से नौकरी में आ रही तमाम तरह की बाधाएं या फिर नौकरी छूटने का डर दूर हो जाता है।