फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvar Ke Upay: मन की मुराद पूरी करने के लिए सोमवार के दिन जरूर करें ये पांच काम

Mon, 29 Jun 2020 07:12 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 29 Jun 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
Somvar ke upay in Hindi for fulfilling all desire
सोमवार के उपाय - फोटो : Social Media

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय होता है इसलिए इस दिन शिवजी के लिए सोमवार व्रत रखा जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन है। इस दिन चंद्र ग्रह की शांति के लिए उपाय किए जाते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। हम आपको ऐसे 5 उपाय बता रहें हैं जिन्हें सोमवार के दिन करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये आसान उपाय इस प्रकार हैं -  

Somvar ke upay in Hindi for fulfilling all desire
सोमवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
मन की मुराद पूरी होने के लिए करें शिव आराधना

अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।

Somvar ke upay in Hindi for fulfilling all desire
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
भोलेनाथ की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये चीजें 

भोले नाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। महादेव के लिए ये बेहद ही प्रिय वस्तु होती हैं। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvar ke upay in Hindi for fulfilling all desire
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
इस मंत्र का करें जाप

सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

विज्ञापन
Somvar ke upay in Hindi for fulfilling all desire
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग

सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed