फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनुमान जयंती 2019: जानिए बजरंगबली से जुड़ी 9 चमत्कारी शक्तियां और जानकारियां

Tue, 16 Apr 2019 01:16 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
hanuman jayanti 2019 know all facts about lord hanuman

हनुमान भक्तों के लिए हनुमान जन्मोत्सव का विशेष महत्व होता है। 19 अप्रैल 2019 को देश में हनुमान जयंती बड़े ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। हनुमानजी सभी देवों में ऐसे देवता है जो अपने भक्तों के द्वारा प्रसन्न करने पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर बजरंगबली के जीवन के कुछ ऐसे रहस्य है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं बजरंगबली की जुड़ी 10 चमत्कारी शक्तियां और जानकारियां।



हनुमान जयंती पर नौकरी प्राप्ति, आर्थिक उन्नत्ति, राजनीतिक सफलता एवं शत्रुनाशक हनुमंत अनुष्ठान - 19 अप्रैल 2019 ,शुक्रवार

hanuman jayanti 2019 know all facts about lord hanuman
hanuman

हनुमानजी और भगवान राम के बीच का युद्ध
हनुमान जी ने अपने प्रभु राम के साथ युद्ध भी किया था। दरअसल एक बार भगवान राम के गुरु विश्वामित्र किसी कारणवश हनुमानजी से नाराज हो गए और उन्होंने भगवान राम को हनुमानजी को मारने की सजा देने को कहा। भगवान राम ने ऐसा किया भी क्योंकि वह गुरु की आज्ञा नहीं टाल सकते थे, लेकिन सजा के दौरान हनुमान जी राम नाम जपते रहे जिसके चलते उनके ऊपर प्रहार किए गए सारे शस्त्र विफल हो गए।

hanuman jayanti 2019 know all facts about lord hanuman
hanuman - फोटो : hanuman

हनुमान जी के भाई थे भीम
 हनुमानजी पवन पुत्र है। कुंती ने भी पवनदेव के माध्यम से ही भीम को जन्म दिया था। इस तरह से भीम हनुमान जी भाई हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman jayanti 2019 know all facts about lord hanuman
hanuman

माता दुर्गा के सेवक हनुमानजी
राम भक्त हनुमान माता जगदम्बा के सेवक हैं। हनुमानजी माता के आगे-आगे चलते हैं और भैरवजी उनके पीछे-पीछे। माता के देश में जितने भी मंदिर है वहां उनके आसपास हनुमानजी और भैरवजी का मंदिर जरूर होते हैं।

विज्ञापन
hanuman jayanti 2019 know all facts about lord hanuman
hanuman

विभीषण ने की सबसे पहले हनुमान स्तुति
हनुमानजी की प्रार्थना में तुलसीदासजी ने हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान बहुक आदि अनेक स्तोत्र लिखे लेकिन क्या आप जानते हैं सबसे पहले हनुमानजी की स्तुति किसने की थी? दरअसल सबसे पहले विभीषण ने हनुमानजी की शरण लेकर उनकी स्तुति की थी। विभीषण ने हनुमानजी की स्तुति में एक बहुत ही अद्भुत और अचूक स्तोत्र की रचना की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed