Guru Pradosh Vrat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो त्रयोदशी तिथि पड़ती है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है और शिव जी की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल यानी शाम के समय भगावन शिव शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करने से जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला ये व्रत इस बार 1 जून को रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार है, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। गुरु प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। चलिए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत के उपाय...
Pradosh Vrat 2023: गुरु प्रदोष व्रत के दिन कर लें ये उपाय, प्रसन्न होंगे महादेव और सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
शत्रु पर विजय पाने के लिए उपाय
यदि काफी समय से शत्रु से परेशान हैं तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन शमी की पत्तियों को गंगाजल से धोकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जप करें। इस उपाय से शत्रु परास्त होते हैं।
शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव होंगे दूर
यदि आप शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं तो गुरु प्रदोष वाले दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवजी को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव तत्काल खत्म हो जाता है।
Shiv Chalisa Path: पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, हर समस्या का होगा समाधान
घर में सुख-शांति के लिए उपाय
गुरु प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर देसी घी का दीपक और एक तेल का दीपक जलाएं। प्रदोष व्रत के दिन इस उपाय को करने से घर में शांति बनी रहेगी।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय
प्रदोष व्रत के दिन शाम को शिव मंदिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल चढ़ाएं। फिर शिव जी से अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से स्वास्थ्य अच्छा होता है।