फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Nanak 550 Birth Anniversary: मक्का मदीना में गुरु नानक देव जी ने समझाया धर्म का महत्व और मतलब

Tue, 12 Nov 2019 08:35 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 12 Nov 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
guru nanak 550 birth anniversary guru nanak dev ji in makka madina
सिख धर्म के संस्थापक संत नानक देव का जन्मदिन हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है

सिख धर्म के संस्थापक संत नानक देव का जन्मदिन हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 12 नवंबर को है। इनके जन्म दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसका कारण यह है कि इन्होंने समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रकाश दिखाने का काम किया। गुरु नानक देव ने अपने जीवन काल में अरब देशों की यात्राएं की थी जहां पर उन्होंने कई संदेश दिए थे।

guru nanak 550 birth anniversary guru nanak dev ji in makka madina
गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में कई जगह की यात्राएं कीं - फोटो : file photo
गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में कई जगह की यात्राएं कीं। एक बार नानक देव जी मक्का नगर में पहुंच गए। उनके साथ कुछ मुस्लिम भी थे। काबा जिसे दुनिया भर के मुसलमान खुदा का घर मानते हैं। हर मुसलमान यही दुआ करता है कि उसकी जिंदगी में काबा के दर्शन हो जाएं। जब वह मक्का पहुंचे तो सूरज अस्त हो रहा था। सभी यात्री काफी थक चुके थे। मक्का में मुस्लिमों का प्रसिद्ध पूज्य स्थान काबा है। गुरु जी रात के समय थकान होने पर काबा की तरफ पैर रखकर सो गए।
guru nanak 550 birth anniversary guru nanak dev ji in makka madina
जो भी करो ईमानदारी से करो

एक व्यक्ति ने आकर नानक देव को जगाया और कहा कि इधर पैर करके न सोएं इस तरफ पवित्र काबा है। नानक देव उस व्यक्ति की बात सुनकर कुछ पल चुप रहे फिर सहज भाव से जवाब दिया। ऐसी दिशा या जगह बता दो जहां खुदा न हो नानक देव ने उस व्यक्ति को समझाया कि ईश्वर तो हर दिशा में और हर समय हमें देख रहा है। इसलिए जो भी करो ईमानदारी से करो क्योंकि ईश्वर तो हमें हर पल देख रहा होता है उससे कुछ भी छुप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
guru nanak 550 birth anniversary guru nanak dev ji in makka madina
guru nanak jayanti 2019

काबा में इन्होंने जो भी किया वह भी कुछ इसी तरह का प्रयास था। इन्होंने अपने जीवन में धर्म को व्यवहारिक बनाने के लिए कई तरह के कदम उठाए। इन्होने धर्म को कर्म से जोड़कर जीने का तरीका बताया।

विज्ञापन
guru nanak 550 birth anniversary guru nanak dev ji in makka madina
गुरू नानक

धर्म की व्यवहारिकता को दर्शाने के लिए इन्होंने अपने जनेऊ संस्कार के अवसर पर जनेऊ धारण करने से मना कर दिया। इनका कहना था कि धर्म में सिर्फ आपकी भावना होनी चाहिए दिखावा नहीं और काबा में भी इन्होंने यही बात इस एक घटना के माध्यम से लोगों को बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed