फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gupt Navratri 2021: 21 फरवरी को समाप्त हैं गुप्त नवरात्रि, महानवमी के ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

Sun, 21 Feb 2021 07:38 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 21 Feb 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri 2021 date Do these measures on Navami to get wealth job and progress
नवरात्रि 2021 महानवमी

माघ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस बार गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से आरंभ हुई थी, जिसका समापन 21 फरवरी को हो रहा है। गुप्त नवरात्रि में मां आदिशक्ती कि दस महाविद्याओं की साधना करने का विधान है। गुप्त नवरात्रि का समय सिद्धियां प्राप्त करने का समय माना जाता है। 21 फरवरी 2021 दिन रविवार को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है जिसे महानवमी भी कहा जाता है। यदि आप किसी भी तरह की आर्थिक स्थिति कमोजर है। कर्ज से परेशान हैं या फिर बार-बार प्रयास करने पर भी उन्नति नहीं हो रही है तो इस दिन कुछ उपाय करके आप इन समस्याओं के मुक्ति पाने के साथ अपने भाग्य को चमका सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय....

Trending Videos
Gupt Navratri 2021 date Do these measures on Navami to get wealth job and progress
गुप्त नवरात्रि 2021
कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए

यदि आपके ऊपर किसी भी प्रकार का कर्ज है और प्रयास करने के बाद भी कर्ज चुकता नहीं हो पा रहा है तो आप गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन यानि नवमी तिथि पर आम की समिधा से हवन अग्नि प्रज्वलित करें और उसमें गाय के शुद्ध घी में कमलगट्टे को डुबोकर दुर्गासप्तशती का पाठ करते हुए आहुति दें। हवन पूर्ण होने के बाद अपने घर पर नौं कन्याओं को बुलाकर पूजन करें और उन्हें मखाने के खीर बनाकर खिलाएं। उन्हें दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करें। मां दुर्गा की कृपा से जल्दी ही कर्ज से मुक्ति के रास्ते बनने लगते हैं।

Gupt Navratri 2021 date Do these measures on Navami to get wealth job and progress
गुप्त नवरात्रि 2021 महानवमी
धन प्राप्ति के लिए

नवमी के दिन भोजपत्र पर केसर की स्याही से दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम लिखें। उसके बाद अष्टोत्तर शतनाम में लिखे मां के 108 नामों का उच्चारण करते हुए हवन में आहुति दें। हवन पूर्ण हो जाने के बाद भोजपत्र चांदी में जड़वाकर ताबीज की तरह बनवा लें। इसे अपने गले में धारण करें या फिर इसे चांदी की डिब्बी में सुरक्षित करके धन स्थान पर रख दें। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। माना जाता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gupt Navratri 2021 date Do these measures on Navami to get wealth job and progress
गुप्त नवरात्रि 2021 महानवमी
नौकरी प्राप्ति और व्यापार के लिए 

गुप्त नवरात्रि की नवमी के दिन मां दुर्गा के समक्ष दुर्गासप्तशती के 12वें अध्याय के 21 पाठ निष्ठा के साथ करें। तत्पश्चात कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन करवाएं, इससे आपके व्यापार और नौकरी में आने वाली समस्त बाधाएं दूर होती हैं। आपका कारोबार भी तरक्की पकड़ने लगता है।

विज्ञापन
Gupt Navratri 2021 date Do these measures on Navami to get wealth job and progress
गुप्त नवरात्रि 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
चौतरफा उन्नति प्राप्त करने के लिए

यदि आप सर्वत्र उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन सायंकाल के समय गेहूं के आटे में काले तिल मिलाकर उसे गूंथ लें अब इस आटे के 11 दीपक बनाकर इसमें सरसों का तेल डालकर मां दुर्गा मंदिर में प्रज्जवलित करें। इसके बाद मां दुर्गा के समक्ष वहीं पर बैठकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed