फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाना चाहते हैं प्रेम संबंध में सफलता, तो करें ये कारगर उपाय

Fri, 19 Feb 2021 07:12 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 19 Feb 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Do these astrological measures to get your love and get a suitable life partner
प्रेम संबंध में सफलता पाने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोई भी यदि किसी व्यक्ति को दिल से प्यार करता है तो अपनी पूरा जीवन उसी का साथ बिताना चाहता है, लेकिन सच्चा प्यार हर किसी के भाग्य में नहीं होता है। परिस्थितियों के कारण कभी-कभी रिश्ते में दरार आ जाती है। यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और वह भी आपको प्रेम करता है तो छोटे-लड़ाई झगड़े कोई मायने नहीं रखते हैं। अगर कोई किसी को सच्चे हृदय से निश्चल प्रेम करता है तो संयम और इंतजार दोनों चीजें प्रेम प्राप्ति के लिए सबसे अच्छा उपाय है। फिर भी आपको लगता है कि आपके और प्रेमी-प्रेमिका के बीच या फिर दांपत्य जीवन में प्रेम की कमी हो गई है या फिर किसी कारण से प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं। उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं।

Trending Videos
Do these astrological measures to get your love and get a suitable life partner
vishnu and lakshmi - फोटो : google

शुक्ल पक्ष के किसी गुरूवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा को किसी चौकी या फिर पूजाघर में ही रखकर उनके सम्मुख आसन लगाकर ''ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः'' मंत्र का जाप करें, गुरूवार को आरंभ करने के बाद प्रतिदिन स्फटिक की माला से प्रतिदिन तीन माला जप करना है इसके साथ ही लगातार तीन माह तक प्रत्येक गुरूवार को विष्णु जी के मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं।

Do these astrological measures to get your love and get a suitable life partner
lord krishna - फोटो : Social Media

यदि प्रेम की बात आए तो सबसे पहले भगवान कृष्ण और राधा जी के प्रेम का जिक्र किया जाता है। ऐसे में प्रेम करने वालो के लिए भगवान कृष्ण की पूजा बहुत शुभफलदायी मानी जाती है। यदि आप प्रेम में सफलता पाना चाहते हैं तो किसी कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण को बांसुरी और पान का बीड़ा अर्पित करें। इसके बाद अपने प्रेम की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these astrological measures to get your love and get a suitable life partner
प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और उसके साथ जीवन बिताना चाहते हैं तो इसके लिए माँ दुर्गा की नियमित रूप से पूजा, आराधना करें। माता को लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं और प्रेम में सफलता प्राप्ति की प्रार्थना करें।

विज्ञापन
Do these astrological measures to get your love and get a suitable life partner
शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रेम प्राप्ति या योग्य जीवन साथी का प्राप्ति के लिए भगवान भोलेनाथ की आराधना बहुत शुभ फलदायी मानी जाती है। यदि आप भी योग्य जीवनसाथी पाना चाहते हैं या फिर प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप भगवान शिव का शहद से रूद्राभिषेक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed