फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Mantra: गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप होंगी सभी परेशानियां दूर

Tue, 30 Nov 2021 07:34 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 30 Nov 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mantra To please Ganpati ji chant these mantras on Wednesday it removed all the troubles
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप, भगवान गणेश होंगे प्रसन्न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

हिन्दू धर्म में पूजा और उससे जुड़े नियमों का बहुत महत्व माना जाता है।  हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना के लिए बुधवार का दिन तय किया गया है। सुखकर्ता, दुखहर्ता भगवान श्री गणेश सभी कष्टों और परेशानियों को दूर करने वाले हैं। हम कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने से पहले श्री गणेश का आह्वान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद हम कोई भी कार्य करें वो बिना किसी विघ्न के पूरे हो जाते हैं।य दि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो जीवन की परेशानियों और समस्याओं का समाधान हो जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश को उनकी प्रिय वस्तु पूजा के दौरान अर्पित की जाए तो वह प्रसन्न हो जाते हैं। प्रत्येक बुधवार भगवान श्री गणेश की आराधना के दौरान उन्हें मोदक व दुर्वा अर्पित करने से गणपति बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं। 


श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए बहुत से मंत्रों के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि गणेशजी जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं उतनी ही जल्दी रुष्ट भी हो जाते हैं इसलिए बताए गए मंत्रों के जाप से पहले  अपने आचार-विचार को शुद्ध कर लें। मन में किसी भी प्रकार का बैर-भाव न रखें। शुद्ध मन से गणपति जी की पूजा करें ताकि आपको उनकी पूर्ण कृपा प्राप्त हो सके। आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में जिसका पराएक बुधवार जाप करने से आपकी समस्त परेशानियां दूर होंगी। 

Ganesh Mantra To please Ganpati ji chant these mantras on Wednesday it removed all the troubles
गणेश जी के चमत्कारी मंत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ॐ गं गणपतये नमः 

यदि आपके जीवन में ढेर सारी परेशानियां हैं और आप उन सब समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो आप उपरोक्त मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश का यह मंत्र इतना चमत्कारी है कि इसके जाप से से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं। इस मंत्र के जाप से भक्तों जल्द ही शुभ फल प्राप्त होगा। 

Ganesh Mantra To please Ganpati ji chant these mantras on Wednesday it removed all the troubles
गणेश मंत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। 
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।। 
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। 
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।' 

यदि आपकी कुंडली में गृह दोष हैं तो प्रत्येक बुधवार 11 बार उपरोक्त मंत्र का जाप करें। इस मंत्र में भगवान श्रीगणेश के 12 नामों का जाप किया जाता है। ऐसी मान्यता है यदि आप इस मंत्र का जाप किसी मंदिर में भगवान गणेश के सामने बैठकर करें तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Mantra To please Ganpati ji chant these mantras on Wednesday it removed all the troubles
प्रभावशाली गणेश मंत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥.

यदि गणपति जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए उपरोक्त मंत्र सबसे सरल मंत्र माना जाता है। यह मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी। यह मंत्र इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व इस मंत्र का जाप आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरा करेगा। 

विज्ञापन
Ganesh Mantra To please Ganpati ji chant these mantras on Wednesday it removed all the troubles
बिगड़े कार्य बनेगा ये मंत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। 
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

अगर आप किसी कार्य को लेकर बहुत मेहनत करते हैं और काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो उपरोक्त मंत्र का जाप करें। यह मंत्र आपके सभी बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करेंगे। यदि आपको मेहनत करने के बाद भी मंजिल नहीं मिल रही है तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें। यह आपके सभी बिगड़े कार्य बना देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed