फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Ji Ki Aarti: प्रत्येक बुधवार को पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम, गणेश जी की कृपा से बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Wed, 29 Jun 2022 10:17 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 29 Jun 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Ji Ki Aarti jai ganesh jai ganesh deva aarti lyrics in hindi
प्रत्येक बुधवार को पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock

Ganesha Ji Ki Aarti: हिंदू धर्म में गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को सभी देवों में प्रथम पूजनीय माना गया है। इसलिए किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान गणेश की भक्ति और पूजा करने से इंसान को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। सुखकर्ता, दुखहर्ता भगवान श्री गणेश सभी कष्टों और परेशानियों को दूर करने वाले देव हैं। मान्यता है कि जहां भगवान गणेश का वास होता है, वहां पर रिद्धि, सिद्धि, शुभ और लाभ का वास भी होता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश का पूजन करने से सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना के लिए बुधवार का दिन तय किया गया है। यदि इस दिन पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो जीवन की परेशानियों और समस्याओं का अंत हो जाता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए। यहां गणेश जी की आरती हिंदी में लिखी हुई दी जा रही है, जिसके जरिए आसानी से आप आरती कर सकते हैं.... 

Ganesh Ji Ki Aarti jai ganesh jai ganesh deva aarti lyrics in hindi
प्रत्येक बुधवार को पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock

भगवान गणेश जी की आरती

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे
मूसे की सवारी ॥

Ganesh Ji Ki Aarti jai ganesh jai ganesh deva aarti lyrics in hindi
प्रत्येक बुधवार को पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,
और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे
संत करें सेवा ॥

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Ji Ki Aarti jai ganesh jai ganesh deva aarti lyrics in hindi
प्रत्येक बुधवार को पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत
निर्धन को माया ॥

विज्ञापन
Ganesh Ji Ki Aarti jai ganesh jai ganesh deva aarti lyrics in hindi
प्रत्येक बुधवार को पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : istock

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed