{"_id":"5a7d850f4f1c1b0a7b8b5f55","slug":"full-list-of-grahan-in-2018-in-india-timings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए साल 2018 में कब और कितनी बार ग्रहण पड़ने वाला है, यहां देखें पूरी लिस्ट ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानिए साल 2018 में कब और कितनी बार ग्रहण पड़ने वाला है, यहां देखें पूरी लिस्ट
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण
आज साल 2018 का दूसरा ग्रहण 15 फरवरी को पड़ने जा रहा है इससे पहले 31 जनवरी को साल का पहला पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई दिया था। यह ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष गणना के लिहाज से ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं क्योंकि ग्रहण का अशुभ असर हमारे जीवन पर पड़ता है। साल 2018 में कितने ग्रहण पड़ेंगे और इसका हमारे जीवन पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।
Trending Videos
चन्द्र ग्रहण
साल 2018 का पहला चन्द्रग्रहण 31 जनवरी को हुआ था जो भारत में दिखाई दिया था। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था। यह चन्द्र ग्रहण अपने तीनों रूपों में यानी सूपर मून, ब्लू मून और ब्लड मून दिखाई दिया था। यह चन्द्रग्रहण भारत के अलावा दुनिया के कई हिस्सों में भी देखा गया था।
चन्द्रग्रहण
साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण 28 जुलाई को दिखाई देगा। यह ग्रहण भी पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा और पूरे भारत में दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से होगी जो आगे 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यग्रहण
इसके अलावा साल 2018 में तीन सूर्यग्रहण और दिखाई देंगे हालांकि ये तीनों आंशिक सूर्यग्रहण होंगे। तीनों ही भारत में नहीं देखे जाएंगे। पहला सूर्यग्रहण 15 फरवरी 2018 को पड़ रहा है जो दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक में ही दिखाई देगा।
विज्ञापन
सूर्यग्रहण
13 जुलाई को दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा वह ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा जो पूर्वी यूरोप, एशिया,उत्तरी अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा।
ये भी पढ़े - सूर्यग्रहण 2018: ये हैं वो 5 राशियां जो ग्रहण के कारण रह सकती हैं सबसे ज्यादा परेशान
ये भी पढ़े - सूर्यग्रहण 2018: ये हैं वो 5 राशियां जो ग्रहण के कारण रह सकती हैं सबसे ज्यादा परेशान