फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्येष्ठ महीना शुरू, जानिए इस माह में आने वाले व्रत-त्योहार और इसका महत्व

Tue, 01 May 2018 11:01 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
festivals and vrat in the month of may 2018
ज्येष्ठ माह का प्रारंभ 1 मई से हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह साल का तीसरा महीना है। चैत्र और वैशाख मास के बाद ज्येष्ठ मास आता है जिसका काफी महत्व होता है। इस माह में गर्मियां अपने चरम पर होती है इसलिए हमारे पूर्वजों ने ज्येष्ठ माह में जल के महत्व के बारे में बताया है। इस माह में जल से संबंधित कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं ताकि पानी का संरक्षण हो सके। ज्येष्ठ मास की शुरुआत 1 मई से हो रही है और 28 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर यह महीना समाप्त होगा।
festivals and vrat in the month of may 2018

हिन्दू पंचांग के अनुसार सभी हिन्दू महीना नक्षत्रों पर आधारित होता है। ज्येष्ठा नक्षत्र के कारण इस माह का नाम ज्येष्ठ रखा गया। इस माह में कुछ प्रमुख त्योहार हमें जल बचाने का संदेश भी देते हैं जैसे गंगा दशहरा पर्व और निर्जला एकादशी। आइए जानते हैं इस माह के महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहारों के बारे में

festivals and vrat in the month of may 2018
11 मई को अपरा एकादशी है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है।इसके साथ 13 और 26 मई को प्रदोष व्रत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
festivals and vrat in the month of may 2018
15 मई को सूर्यपुत्र और न्याय के देवता भगवान शनि की जयंती बनाई जाएगी। शनि सभी ग्रहों में सबसे घातक ग्रह माने जाते हैं। साथ ही 15 मई को वट सावित्री व्रत भी है जिसमें विवाहित महिलाएं सुख समृद्धि और अपने पति की दीर्घायु के लिये यह व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
festivals and vrat in the month of may 2018

इसके बाद 24 मई 2018 को जल के संरक्षण का संदेश देने वाला त्योहार गंगा दशहरा है। ज्येष्ठ माह में मनाया जाने वाला यह विशेष त्योहार है। इसके अलावा इसी महीने निर्जला एकादशी का उपवास भी है। साथ ही इसी महीने अधिक मास भी पड़ रहा है जो 16 मई से आरंभ होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed