Easter Sunday 2023 Date: ईसाई धर्म में ईस्टर संडे का विशेष महत्व होता है। इस साल ईस्टर संडे 09 अप्रैल को है। ये दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास होता है। ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। वहीं ईस्टर संडे पर उनकी खुशी दोगुनी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईसाई धर्म के लोगों का मानना है कि अप्रैल में गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी आने वाले रविवार को ईसा मसीह दोबारा जीवित हुए थे। ईसा मसीह के जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे का पर्व मनाया जाता है। ईसाई धर्म ग्रंथ के अनुसार पुनर्जीवित होने के बाद यानी ईस्टर संडे के बाद 40 दिन तक ईसा मसीह पृथ्वी पर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने शिष्यों को प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाया, उसके बाद वे स्वर्ग चले गए। ऐसे में चलिए आज जानते हैं इस पर्व से जुड़ी कुछ खास बातें...
Easter Sunday 2023: ईस्टर संडे आज, जानें ईसाई धर्म में क्या है इसका महत्व और कैसे मनाया जाता है यह पर्व
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Apr 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन