फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें इन चार चीजों का दान, मां लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा

Thu, 12 Dec 2024 06:20 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 12 Dec 2024 06:20 PM IST
सार

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ दान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सेवा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

विज्ञापन
Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार के दिन इन चीजों का करें दान - फोटो : अमर उजाला
Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ दान करना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सेवा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुएं (जैसे चावल, दूध, दही), फल, कपड़े और अनाज का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और ग्रह दशा में सुधार होता है। ये दान न केवल मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं बल्कि समाज सेवा का भाव भी जागृत करते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये चार चीजें दान कर सकते हैं-
Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार को दान में सोलह श्रृंगार दें - फोटो : instagram

सोलह श्रृंगार
मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार बहुत प्रिय है। शुक्रवार के दिन किसी कन्या या विवाहित महिला को सोलह श्रृंगार का सामान दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।


ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: दिव्य और भव्य महाकुंभ शुभ संयोग में होगा शुरू, जानें स्नान की महत्वपूर्ण तारीखें
Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार को दान में गुड़ दें - फोटो : Adobe stock
गुड़ का दान
गुड़ को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन लाभ होता है। गाय को गुड़ खिलाने से भी शुभ फल प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें- Vehicles Purchase Muhurat 2025: नए साल में लेना चाहते हैं बाइक या कार ? तो यहां जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार को दान में खीर दें - फोटो : adobe stock
खीर का दान
खीर को मां लक्ष्मी का प्रिय भोग माना जाता है। शुक्रवार के दिन खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं और फिर किसी जरूरतमंद को दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

ये भी पढ़ें- Gita Jayanti 2024: गीता में छिपा है जीवन का सार, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
विज्ञापन
Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार को दान में चावल दें - फोटो : Adobe Stock
चावल
चावल को अन्न का रूप माना जाता है। शुक्रवार के दिन चावल का दान करने से अन्नपूर्णा माता प्रसन्न होती हैं और घर में कभी अन्न का अभाव नहीं रहता।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed