फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya ekadashi 2021: कर्ज मुक्ति और सुख-समृद्धि के लिए जया एकादशी पर करें ये उपाय,

Fri, 19 Feb 2021 03:56 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 19 Feb 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Jaya ekadashi 2021 date Measures on Jaya Ekadashi to get money and get rid of debt
जया एकादशी 2021 व्रत तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : (demo pic)

हर माह के दोनों पक्षों का ग्यारहवीं तिथि को एकादशी का व्रत किया जाता है। इस तरह से एक माह में दो एकादशी तिथि और एक साल में 24 एकादशी पड़ती हैं। वर्ष में अधिक मास होने पर इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है। इस बार जया एकादशी 23 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को पड़ रही है। सनातन धर्म में एकादशी को सभी व्रतों में श्रेष्ठ बताया गया है। यह तिथि बहुत ही पुण्यदायिनी और उत्तम रहती है। इस दिन जगत के पालन कर्ता भगवान श्री हरि विष्णु का व्रत करके सच्चे हृदय से पूजन करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं या धन संबंधित समस्याएं हैं तो एकादशी तिथि को कुछ उपाय करके सब समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Trending Videos
Jaya ekadashi 2021 date Measures on Jaya Ekadashi to get money and get rid of debt
जया एकादशी 2021 सुख-समृद्धि के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एकादशी तिथि के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाये” मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Jaya ekadashi 2021 date Measures on Jaya Ekadashi to get money and get rid of debt
जया एकादशी 2021 कर्ज मुक्ति का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

यदि आप कर्ज से परेशान हैं और प्रयास करने के बाद भी कर्ज बढ़ता जा रहा है तो एकादशी तिथि को एक लोटा जल में थोड़ी सी चीनी मिश्रित करके उस जल को पीपल के वृक्ष में अर्पित करें और संध्या समय पीपल की जड़ में घी का दीपक जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। विष्णु जी की कृपा से आपके घर में धन संचय होने लगता है। कर्ज मुक्ति के योग भी बनने लगते हैं साथ ही आपको कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya ekadashi 2021 date Measures on Jaya Ekadashi to get money and get rid of debt
जया एकादशी 2021 सुख-शांति का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर परिवार में सुख-शांति के लिए

एकादशी के दिन संध्याकाल में तुलसी के पौधे में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता का पूजन करें इसके बाद तुलसी की 11 परिक्रमा करें। तुलसी की परिक्रमा करते समय ''ऊँ वासुदेवाय नम:'' मंत्र का उच्चारण करें। इससे आपके परिवार में समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम की भावना बढ़ती है घर का वातावरण शांत और सकारात्मक होता है।

विज्ञापन
Jaya ekadashi 2021 date Measures on Jaya Ekadashi to get money and get rid of debt
जया एकादशी 2021 धन प्राप्ति हेतु उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : google
धन प्राप्ति के लिए

एकादशी के दिन प्रातः भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद रात्रि में विष्णु जी के समक्ष नौ बत्तियों का दीपक जलाएं। इसके अलावा एक और दीपक ऐसा प्रज्वलित करें, इस बात का ध्यान रखें कि वह दीपक पूर्ण रात्रि में जलता रहना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं जिससे आपके घर में सुखों का वास होता है और धन वृद्धि भी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed