फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली पर जरूर करना चाहिए ये मंगल कार्य, होती है मां लक्ष्मी की कृपा

Tue, 10 Nov 2020 07:18 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 10 Nov 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 These Mangal work must be done on Diwali Goddess Lakshmi is blessed
दीपावली 2020 - फोटो : Social media

दिवाली का त्योहार धनतेरस के दिन से ही आरंभ हो जाता है। धनतेरस से ही पूजा-पाठ और दीप जलाने की परंपरा शुरु हो जाती है। दिवाली शुभता और सुख-समृद्धि का त्योहार है। हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली पर मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इससे पूरे वर्ष घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। दिवाली पर कुछ मंगल कार्य अवश्य करने चाहिए। इन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे शुभ कार्य...


 

Diwali 2020 These Mangal work must be done on Diwali Goddess Lakshmi is blessed
diwali 2020 - फोटो : pinterest

दिवाली पर मां लक्ष्मी आपके घर पधारती हैं, इसलिए घर के द्वार पर आम या पीपल के नए कोमल पत्तों और गेंदे के फूल की माला बनाकर सजाना चाहिए। इसे वंदनवार या तोरण कहा जाता है। दिवाली पर आम के पत्तों की तोरण लगाना बहुत ही शुभ रहता है। आम के पत्तों का प्रयोग देव पूजा करने के लिए भी किया जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

Diwali 2020 These Mangal work must be done on Diwali Goddess Lakshmi is blessed
diwali 2020

दिवाली पर दरवाजें या फिर आंगन के बीचों-बीच फूलो और रंगों से रंगोली बनाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। रंगोली या मांडना का 'चौंसठ कलाओं' में स्थान माना जाता है। इसलिए हर उत्सव एवं मांगलिक अवसरों घर-आंगन को रंगोली से सजाया जाता है। मां लक्ष्मी के स्वागत में आप भी अपने घर पर रंगोली जरुर बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 These Mangal work must be done on Diwali Goddess Lakshmi is blessed
दिवाली 2020

आज के समय में मिट्टी के दियों की जगह बाजार की लाइटों और मोमबत्तियों ने ले ली है। लेकिन दिवाली पर मिट्टी के बने हुए पारंपारिक दीपक ही जलाना शुभ रहता है। क्योंकि इसमें मिट्टी, आकाश, जल, अग्नि और वायु सभी का मिश्रण होता है। इसलिए अनुष्ठान में मिट्टी के दीपक जलाने बहुत अच्छा रहता है। मिट्टी के दीपक में तेल डालकर जलाने का महत्व वैज्ञानिक तौर पर भी माना जाता है।

विज्ञापन
Diwali 2020 These Mangal work must be done on Diwali Goddess Lakshmi is blessed
diwali 2020 - फोटो : social media

हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य में मंगल कलश रखने की परंपरा है। इसलिए दिवाली पर भी एक कलश में जल भरकर उसमें कुछ आम के पत्ते लगाकर रखना चाहिए। नारियल के मुख पर नारियल भी लगाना चाहिए। कलश पर रोली से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं और कलश की मुख पर मौली बांधनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed