फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: जानिए दिवाली पर कहां-कहां दीपक जलाकर रखना होता है जरूरी

Sat, 07 Nov 2020 10:25 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 07 Nov 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Interesting information  know where it is necessary to light diya on Diwali
diwali 2020

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाते हैं। इस साल दिवाली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार हर तरफ अंधकार को मिटाकर उजाला करने का होता है। दिवाली पर हर तरफ रोशनी ही रोशनी नजर आती है। आज के समय में लोग दीपों से ज्यादा लाइट को महत्व देते हैं, लेकिन परंपरगत रूप से दिवाली की रात में तेल और घी के दीपक ही जलाना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन से ही दीपक जलाना आरंभ कर दिया जाता है। दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजन के पश्चात घरों में घी या तेल के बहुत सारे दिए जलाकर प्रकाश करने की परंपरा है। दिवाली पर दिए जालने का धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक महत्व भी है। तो चलिए जानते हैं कहां और कितने दीपक जलाने चाहिए। 

Interesting information  know where it is necessary to light diya on Diwali
दिवाली
  • दिवाली के दिन पहला दीपक मां लक्ष्मी का समक्ष जलाया जाता है। लक्ष्मी जी के सामने पीतल या किसी अन्य धातु का जलाया जा सकता है।
  • उसके बाद पांच मिट्टी के दीपकों में गाय का घी डालकर उसे पूजा स्थान पर घर के कुलदेवी-देवताओं के लिए रखना चाहिए। यह कार्य आप अपने घर की परंपरा के अनुसार कर सकते हैं।
  • मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने के पश्चात दूसरा दीपक मंदिर में जलाकर रख दें। 
Interesting information  know where it is necessary to light diya on Diwali
दिवाली - फोटो : Pixabay
  • उसके बाद तीसरा दीपक तुलसी के पौधे में जलाने से आरंभ करें और एक दीपक तुलसी में जलाएं। 
  • तुलसी में दीपक जलाने के पश्चात दरवाजे को दोनों ओर दीपक जलाकर रखें। एक दिया दरवाजे पर बनी रंगोली के बीचो-बीच रखें। 
  • दरवाजे पर दीपक जलाने के पश्चात पांचवा दीपक पीपल के वृक्ष के नीचे एक दिया जलाकर रखें।
  • क्रमानुसार छठा दीपक पास के किसी देवस्थान पर प्रज्वलित करें। 
  • एक दीपक जहां आपका कूड़ा रखा जाता है, वहां पर रखें। यहां पर भी दिया रखना आवश्यक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting information  know where it is necessary to light diya on Diwali
दीपावली - फोटो : Social media
  • आठवें दीपक को अपने बाथरुम के किसी कोने में रखें।
  • नौंवे दीपक को अपने घर की मुंडेर पर जरुर रखें।
  • दस नंबर के दीपक को अपने घर की गैलरी या बाहरी दीवार पर रखें।
  • ग्याहरवें दीपक को अपने घर की खिड़की पर जलाएं।
  • बारहवें दीपक को जलाकर अपने घर की छत पर रख दें। 
विज्ञापन
Interesting information  know where it is necessary to light diya on Diwali
मंदिर में दीपदान करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
  • तेरहवें दीपक को किसी चौराहे पर जलाकर रख आएं। 
  • चौंदहवे दीपक को अपने पितरों के लिए रखना चाहिए। 
  • अगर आपने गाय आदि पाल रखी है तो पंद्रहवें दीपक को गौशाला में जलाकर रखें।
  • इन सभी जगहों पर दीपक प्रज्वलित करने के पश्चात अपनी इच्छानुसार दीपक जलाकर अपने घर को रोशन करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed