फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ और क्या भूलकर भी न खरीदें

Thu, 12 Nov 2020 01:07 PM IST
गीतेश्वर प्रसाद सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: गीतेश्वर प्रसाद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Happy Dhanteras 2020 Dhanteras 2020 shopping What to buy and what not to buy on Dhanteras
धनतेरस 2020: कार्तिक मास की त्रियोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को है।

Happy Dhanteras 2020: धनतेरस की तिथि से पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली महापर्व का आरंभ हो जाता है। धनतेरस के दिन चीजों की खरीदारी को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें में साल भर में 13 गुने की बढ़ोतरी होती है। धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 13 नवंबर को है। धनतेरस पर भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन जो भी सामान घर में लेकर आते हैं, उसमें तेरह गुना की वृद्धि होती है। धनतेरस पर लोग इस कामना के साथ नया सामान घर में लाते हैं कि उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। धनतेरस पर सामान खरीदते समय ध्यान रखें कि किन चीजों को खरीदना शुभ रहता है और किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं...

Happy Dhanteras 2020 Dhanteras 2020 shopping What to buy and what not to buy on Dhanteras
धनतेरस पर क्या खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भगवान धनवंतरी की धातु पीतल मानी गई है, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस पर सोने, चांदी तांबे आदि का सामान और बर्तन खरीद सकते हैं। इन धातुओं की चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं, लेकिन इन धातुओं को खरीदते समय इनकी शुद्धता को अच्छे से जांच कर ही लेना चाहिए। धनतेरस के दिन ये चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान की कृपा से आरोग्यता और समृद्धि आती है। 

Happy Dhanteras 2020 Dhanteras 2020 shopping What to buy and what not to buy on Dhanteras
धनतेरस पर झाड़ी खरीदने का भी महत्व है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

झाड़ू के मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नई झाड़ू लाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। झाड़ू लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Dhanteras 2020 Dhanteras 2020 shopping What to buy and what not to buy on Dhanteras
dhanteras 2020

धनतेरस के दिन लोग बहुत सारी नई चीजों खरीदते हैं। जिनमें लोहा धातु भी होती है। इस दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस पर कोई भी लोहे की नुकीली चीज भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपको हानि हो सकती है। धनतेरस पर एल्युमीनियम की चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए।  

विज्ञापन
Happy Dhanteras 2020 Dhanteras 2020 shopping What to buy and what not to buy on Dhanteras
धनतेरस पर शीशे की चीजें न खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शीशे का संबंध राहु ग्रह से माना गया है। धनतेरस के दिन हो सके तो शीशा या शीशे की बनी हुई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed